एक्सप्लोरर

UP Coronavirus Update: 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 44 लोगों की हुई मौत, सामने आए 2234 नए केस

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की चपेट में आने से अब तक 6438 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रदेश में इस वक्त 38,815 मरीजों का इलाज किया जा रहा है. पिछले 24 घंटों में 2,234 नए केस सामने आए हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 44 और लोगों की मौत हो गई. इस दौरान 2,234 नए मरीजों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 44 और लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6438 हो गई है.

38,815 मरीजों का चल रहा है इलाज अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में अब तक 3,93,908 कोविड-19 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं. इस तरह मरीजों के ठीक होने दर बढ़कर 89.5% हो गई है. प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2,234 नए मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है, मगर इसी अवधि में 3,342 मरीज पूरी तरह ठीक भी हुए हैं. उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस वक्त 38,815 मरीजों का इलाज किया जा रहा है.

1 करोड़ 20 लाख से अधिक टेस्ट हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अब तक कोविड-19 के 1 करोड़ 20 लाख से अधिक टेस्ट किए जाने पर संतोष जताया है. साथ ही टेस्टिंग कार्य को पूरी क्षमता से किए जाने के निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए हर स्तर पर सतर्कता और सावधानी बरतते हुए बचाव और उपचार के प्रभावी प्रबंध निरंतर जारी रखे जाएं.

चलाया जाए अभियान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एल-3 कोविड चिकित्सालयों में एसजीपीजीआई से और एल-2 कोविड अस्पतालों में केजीएमयू से वर्चुअल आईसीयूका संचालन हो. इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पूरी सक्रियता से काम करें. कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए प्रचार-प्रसार के व्यापक अभियान चलाकर लोगों को निरंतर जागरूक किया जाए.

यह भी पढ़ें:

गोंडा: चुटकी बजाते ही गणित के प्रश्नों को हल कर देता है 6 साल का लक्ष्य, ये बात जानकर हैरान रह जाएंगे आप

प्रयागराज: अतीक और बच्चा पासी के बाद अब सपा के इस नेता की संपत्तियों पर चला बुलडोजर, एक ही दिन में लगी 25 करोड़ की चपत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget