एक्सप्लोरर

UP: कांग्रेस की पदयात्रा पहुंची मुजफ्फरनगर, नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले- 'कुछ लोग देश को तोड़ना चाहते हैं...'

UP News: कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कुछ लोग भारत को तोड़ना चाहते हैं. हम उसे जोड़ने का काम पहले की तरह करते रहेंगे। 

UP News: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की नौ दिसंबर से शुरू हुई पदयात्रा शनिवार को सहारनपुर से होती हुई मुजफ्फरनगर जनपद पहुंची. कांग्रेस की यह पदयात्रा कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में जारी है. रविवार को सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ यह पदयात्रा रुड़की रोड से होती हुई नगर के शिव चौक पहुंची. शिवचौक पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित कांग्रेस के नेताओं ने शिव शंकर की पूजा अर्चना की, जिसके बाद यह पदयात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई बिजनौर की ओर आगे बढ़ गई.

विदेशी हमलों का करेंगे डटकर मुकाबला
इस दौरान कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कुछ लोग भारत को तोड़ना चाहते हैं. अखंड को विखंडित करना चाहते हैं. कांग्रेस ने हमेशा भारत को अखंड रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. जहां तक पाकिस्तान और चीन का मामला है तो हम उनका एक साथ डटकर मुकाबला करेंगे. हम सबसे पहले हिंदुस्तानी हैं. हम भारत जोड़ने निकले हैं. कुछ लोग भारत तोड़ना चाहते हैं, हम उसे जोड़ना चाहते हैं. 

हमारी लड़ाई बेरोजगारी के खिलाफ है 
उन्होंने कहा कि जात-धर्म और मंदिर-मस्जिद के नाम पर हम सब का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि चाहे लोग मंदिर जाते हों या मस्जिद, इससे फर्क नहीं पड़ता. हमारी ये यात्रा इंसान और इंसान की भागीदारी के लिए है. हम बेरोजगारी के खिलाफ सड़क पर निकले हैं. आज किसानों के ऊपर ज्यादती हो रही है. ​इस लिहाज से हम किसानों के लिए घर से निकले हैं. महंगाई के खिलाफ और महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी. 

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि राहुल गांधी जी ने 7 सितंबर से कन्याकुमारी से पदयात्रा शुरू की थी. उसी तर्ज पर उन्हीं से प्रेरणा लेकर हम लोगों ने 9 तारीख से प्रदेश के हर जिले में पदयात्रा निकालने का फैसला लिया. 3 जनवरी को राहुल गांधी जी की पदयात्रा उत्तर प्रदेश में आ रही है. यहां से यह पदयात्रा जाएगी बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद से रामपुर पहुंचेगी। जहां पर प्रदेशिक पदयात्रा का समापन होगा. उसके बाद 3 जनवरी को राहुल गांधी जी की पदयात्रा आ रही है. पार्टी के लाखों कार्यकर्ता उनका यूपी में स्वागत करेंगे.

यह भी पढ़े: UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने बताया रामपुर में अखिलेश यादव के साथ क्या हुई थी बात? वायरल तस्वीर की खूब हुई थी चर्चा

 

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM को सदन में रहना था', पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया वीडियो तो भड़की सपा
'PM को सदन में रहना था', पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया वीडियो तो भड़की सपा
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget