एक्सप्लोरर

UP Politics: हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए यूपी कांग्रेस तैयार, बृजलाल खाबरी बोले- 'BJP का चिट्ठा खोलेंगे'

Politics: समाजवादी पार्टी के गठबंधन के सवाल पर बृजलाल खाबरी ने कहा कि गठबंधन का विचार उनका हो सकता है. हम उत्तर प्रदेश में कांग्रेस जनों के साथ मिलकर इतनी तैयारी करेंगे कि खुद के दम पर चुनाव लड़ सकें.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की पूरे प्रदेश में जोरदार तैयारी है. बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक का कार्यक्रम हमने पहले से ही तैयार कर रखा है. गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम इसे धरातल पर ले जाएंगे. इसके तहत सूबे के सभी लोगों तक हमलोग पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का संदेश पहुंचाएंगे. इस दौरान बीजेपी की सरकार के आठ साल के कारनामों के बारे में भी जनता को बताया जाएगा.

बीजेपी के आठ साल के कार्यकाल का खोलेंगे चिट्ठा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान के तहत हर छोटे-बड़े हर गांव में हमारी ब्लॉक कमेटी और पंचायत कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ता ग्रुप बनाकर जाएंगे. गांवों में जाकर बीजेपी सरकार के आठ साल के क्रियाकलाप का चिट्ठा लोगों को बताएंगे. इसे हमने चार्जशीट नाम दिया है. राहुल गांधी का पत्र भी लोगों को बांटेंगे. खाबरी ने कहा कि भले ही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का बीजेपी को कोई फायदा नजर नहीं आ रहा, लेकिन कांग्रेस को तो फायदा दिख रहा है. उन्होंने बीजेपी को जुमला पार्टी करार दिया. 

ऐसी तैयारी करेंगे कि अपने दम पर चुनाव लड़ सकें
समाजवादी पार्टी के गठबंधन के सवाल पर बृजलाल खाबरी ने कहा कि गठबंधन का विचार उनका हो सकता है. हम उत्तर प्रदेश में कांग्रेस जनों के साथ मिलकर इतनी तैयारी करेंगे कि खुद के दम पर चुनाव लड़ सकें. इस दौरान उन्होंने लखनऊ में अपार्टमेंट हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताईं. उन्होंने इसे बिल्डर, सरकार और कार्यदायी संस्थाओं के गठजोड़ का नतीजा बताया. इसी मामले में सपा विधायक शाहिद मंजूर पर लग रहे आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि कोई भी हो, किसी भी दल का हो, जहां जनहानि जैसी स्थिति आ जाती है तो जरूर कार्रवाई होनी चाहिए. इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं की जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Padma Awards 2023: यूपी के दिवंगत पूर्व CM मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण सम्मान, यूपी से इन्हें मिला पद्म श्री पुरस्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget