एक्सप्लोरर

CM योगी बोले- जो जल आपके घर आएगा उसके सामने RO का पानी भी फेल हो जाएगा

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घर-घर तक नल का पानी पहुंचाया जाएगा जो कि आरओ के पानी को भी फेल कर देगा.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने हर घर नल से पानी पहुंचाने का फैसला किया है और यह पानी आरओ (RO) को भी फेल कर देगा. सीएम योगी ने यह बात शिमला में आयोजित पीएम मोदी के गरीब कल्याण सम्मेलन (Garib Kalyan Sammelan) के दौरान कही. यूपी के सीएम वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़े हैं. 

इस दौरान उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री ने निर्णय किया है कि हर घर हम पाइप कनेक्शन पहुंचाएंगे और जो जल आपके घर आएगा उसके सामने RO का पानी भी फेल हो जाएगा. इससे लोगों के जीवन में व्यापक परिवर्तन होगा.'

 

उल्लेखनीय है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने केंद्र में 8 साल पूरे कर लिए हैं. इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी  जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का 8 वर्ष का कार्यकाल पूरा हुआ है. प्रधानमंत्री जी के 8 वर्षों के इस सफलतापूर्ण कार्यकाल में देश में बहुत बड़े परिवर्तन होते हुए लोगों ने देखे हैं.' बता दें कि पीएम मोदी शिमला के कार्यक्रम के दौरान 10 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में पीएम सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी करने वाले हैं. 

'...इसलिए संवाद है जरूरी'

उधर, इस कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संवाद बहुत जरूरी है. सीएम योगी कहा, 'शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति तक पहुंचाने, अगर योजनाओं में कहीं कोई भ्रष्टाचार है तो उस पर अंकुश लगाने के लिए संवाद का कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है.' 

UP Board Schools: अब एक क्लिक पर मिलेगी उत्तर प्रदेश बोर्ड के सभी सेकेंडरी स्कूलों की पूरी जानकारी, इस तारीख तक मिलने लगेगी सुविधा

'योजना से जोड़ा है बेटी का नाम?'

संवाद के दौरान सीएम योगी वहां मौजूद लोगों से यह पूछते नजर आए कि उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं. इसी क्रम में उन्होंने एक माह की बेटी के साथ आई एक महिला से पूछा कि उन्होंने कन्या सुमंगल योजना में उसका नाम जोड़ा गया है या नहीं? महिला ने इस पर जवाब दिया कि अभी तक उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है. इस जवाब पर सीएम योगी ने महिला को सुझाव दिया कि उन्हें बच्ची का नाम इस योजना से जोड़ देना चाहिए था, नाम जोड़ते ही दो हजार रुपये उनके खाते में आ जाएंगे.  

ये भी पढ़ें - 

Bareilly News: एंबुलेंस और डीसीएम की भीषण भिड़ंत में सात लोगों की मौत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget