एक्सप्लोरर

Gorakhpur: सीएम योगी ने गोरखपुर में किया बड़ा दावा, सांसद रवि किशन बोले- 'मुख्यमंत्री ने खजाना खोल दिया'

Gorakhpur News: योगी ने कहा कि सरकार ने खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं. वहीं सांसद रवि किशन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने खेल व खिलाड़ियों के लिए खजाना खोल दिया है.

Gorakhpur Saanasad Khel Mahakumbh: गोरखपुर में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा शुरू किए गए खेलो इंडिया अभियान से खेलों के प्रति युवाओं में नई जागरूकता जागृत हुई है. फिट इंडिया अभियान से इसे और ऊंचाई मिली. इन अभियानों से आज खेलों के क्षेत्र में भी सशक्त और समर्थ भारत की नई तस्वीर दिख रही है.

क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में शुरू हुए खेलो इंडिया व फिट इंडिया अभियान का परिणाम है कि ओलंपिक, एशियाड, कामनवेल्थ, विश्व कप जैसी प्रतियोगिताओं में पूर्व की तुलना में देश के अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं और अधिक पदक जीत रहे हैं. खेलों के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए विगत छह सालों में उत्तर प्रदेश ने भी उत्कृष्ट प्रयास किए हैं. प्रदेश के हर गांव में खेल मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम और जिला स्तर पर स्टेडियम बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है.

खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं- योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं. स्पोर्ट्स कॉलेजों स्टेडियमों आदि के जरिये खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं. साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता प्रदेश के खिलाड़ियों की सीधी भर्ती द्वारा राजपत्रित पदों पर नियुक्ति की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा प्रदेश के प्रतिभावान व कुशल खिलाड़ियों को प्रदेश के शासकीय-सार्वजनिक उपक्रमों में, लोक सेवा आयोग की परिधि के बाहर के पदों पर नियुक्ति हेतु दो प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है.

योगी ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ से गांव-गांव खिलाड़ियों की नई पौध तैयार हो रही है. एक-एक जिले में पांच से सात हजार तक नए खिलाड़ी तैयार हुए हैं. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में युवक व महिला मंगल दलों के जरिये ग्रामीण खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराया जा रहा है. अबतक हजारों गांवों में स्पोर्ट्स किट उपलब्ध करा दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने, कुछ नया करने व सीखने की प्रेरणा देते हुए कहा कि आप सभी प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करें, केंद्र व राज्य सरकार हर प्रकार का सहयोग करने के लिए तत्पर है.

Watch: नेहा सिंह राठौर का 'यूपी में का बा' सीजन 2 रिलीज, योगी सरकार के बुलडोजर पर साधा निशाना

CM योगी ने खेल व खिलाड़ियों के लिए खजाना खोल दिया- रवि किशन
सांसद खेल महाकुंभ के मेजबान सांसद रवि किशन शुक्ल ने स्वागत संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेल व खिलाड़ियों के लिए खजाना खोल दिया है. पीएम मोदी और सीएम मोदी के मार्गदर्शन में इस स्पर्धा के माध्यम से गोरखपुर के समृद्ध खेल इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया है. ऐसी स्पधार्ओं से हमारे खिलाड़ी ओलंपिक में जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget