एक्सप्लोरर

यूपी में बढ़ाई जाएगी टेस्ट संख्या, हर दस दिन में दस लाख टेस्टिंग किट लेने का सीएम योगी ने दिया निर्देश

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अफसरों को निर्देशित कर रहे हैं. शनिवार को टेस्ट की संख्या बढ़ाने के लिये सीएम ने समीक्षा बैठक में एक लाख रोजाना टेस्ट के लिये निर्देश दिया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैपिड एंटीजन टेस्ट की संख्या बढाकर एक लाख रोजाना करने तथा हर दस दिन में दस लाख टेस्टिंग किट लेने का शनिवार को निर्देश दिया. योगी ने रैपिड एन्टीजन टेस्ट की संख्या को बढ़ाकर एक लाख टेस्ट प्रतिदिन किए जाने की आवश्यकता जताई. टेस्टिंग क्षमता विकसित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रति 10 दिन में 10 लाख टेस्टिंग किट प्राप्त की जाए.

सीएम ने आरटीपीसीआर और रैपिड एन्टीजन टेस्ट के द्वारा मेडिकल टेस्टिंग की संख्या को बढ़ाने तथा सोमवार 27 जुलाई तक कुल टेस्ट की संख्या को एक लाख टेस्ट प्रतिदिन किए जाने के निर्देश दिए हैं.

कानपुर, झांसी, प्रयागराज पर चर्चा मुख्यमंत्री यहां अपने सरकारी आवास पर बुलाई गई एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने मुख्य सचिव तथा अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को शनिवार कानपुर नगर तथा झांसी एवं रविवार को प्रयागराज तथा मिर्जापुर मण्डलों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की मौके पर समीक्षा करने के निर्देश दिए. उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यह समीक्षा बैठक मेडिकल कॉलेज अथवा स्वास्थ्य केन्द्र में की जाए.

सीएम ने कहा कि मुख्य सचिव तथा अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, डोर-टू-डोर सर्वे, संक्रमण की दृष्टि से संदिग्ध पाए गए लोगों का रैपिड एन्टीजन टेस्ट, एम्बुलेंस व्यवस्था, एल-1, एल-2 तथा एल-3 कोविड चिकित्सालय, कोविड बेडों की संख्या, एल-1 अस्पताल में कुछ बेड पर आक्सीजन, एल-2 कोविड चिकित्सालय में प्रत्येक बेड पर आक्सीजन तथा कुछ बेड पर वेंटीलेटर, एल-3 कोविड अस्पताल में पहले से बीमार लोगों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की उपलब्धता, मेडिकल कॉलेजों सहित सभी चिकित्सालयों में डॉक्टरों द्वारा राउण्ड लिए जाने, होम आइसोलेशन एवं पेड आइसोलेशन की व्यवस्था की समीक्षा करें.

योगी ने मांगी रिपोर्ट योगी ने निर्देश दिए कि इन समीक्षा बैठकों की रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने समीक्षा बैठक में निर्देशित बिन्दुओं पर कार्ययोजना तैयार करने एवं सम्बन्धित मण्डलायुक्त द्वारा अपने मण्डल के प्रत्येक जनपद में उन्हें लागू कराने के निर्देश दिये. मुख्यमंत्री ने इन मण्डलों में जिलेवार तैनात नोडल अधिकारियों को अपने प्रभार वाले जनपद में पांच दिन कैम्प करके इन व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कराने के निर्देश भी दिए हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार और रविवार को राज्य में विशेष स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन अभियान के तहत नगर विकास, ग्राम्य विकास तथा पंचायतीराज विभागों द्वारा सघन रूप से स्वच्छता सम्बन्धी गतिविधियां सम्पादित की जाए. उन्होंने कहा कि कोविड-19 के उपचार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्यों योजना बनाकर प्रत्येक उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पृथक-पृथक जिम्मेदारी सौंपी जाए और उसकी निगरानी की जाए

डाटा फीडिंग पर जोर

मुख्यमंत्री ने कार्य करने के साथ-साथ डाटा फीडिंग के महत्व पर बल देते हुए कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि कोई मरीज चिकित्सालयों के होल्डिंग एरिया में न रहे, तो उसे तत्काल इलाज उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने नई एम्बुलेंस को क्रय करने और एनएचएम के तहत अतिरिक्त एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस हेतु केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजे जाने के निर्देश भी दिए.

सीएम योगी ने श्रमिकों एवं कामगारों को रोजगार प्रदान करने की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत रोजगार एवं सेवायोजन के पोर्टल की निगरानी के लिए जनपदों में अलग से एक टीम गठित की जाए. उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को हर सम्भव सहायता एवं राहत उपलब्ध कराई जाए.

ये भी पढ़ें

लखनऊ में कोरोना संक्रमण से बिगड़ रहे हालात, एक दिन में रिकॉर्ड 429 पॉजिटिव मामले सामने आये

प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कोरोना से निपटने के सुझाए कदम, कहा- हालात गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget