एक्सप्लोरर

लखनऊ में कोरोना संक्रमण से बिगड़ रहे हालात, एक दिन में रिकॉर्ड 429 पॉजिटिव मामले सामने आये

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जहां सूबे के मुख्यमंत्री और जिम्मेदार अफसर बैठते हैं, वहां कोरोना संक्रमण से हालात बदतर होते जा रहे हैं, राज्य के अन्य जिलों की बात छोड़िये. शनिवार को बीते 24 घंटे में लखनऊ में कोरोना के 400 से ज्यादा मामले सामने आये.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है. शनिवार को एक बार फिर रिकॉर्ड एक दिन में 2984 कोराना संक्रमण के मामले सामने आये. यही नहीं राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है. यहां शनिवार को 429 पॉजिटिव केस सामने आने का बाद जिले में हड़कंप मच गया. दूसरी तरफ प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 63,742 तक पहुंच गई है. वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 22,452 है. सूबे में 39,903 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं. बीते 24 घंटे में 39 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है. प्रदेश की बात करें तो कुल मरीजों की मौत का आंकड़ा 1387 तक पहुंच गया है.

लखनऊ में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले

राजधानी लखनऊ में हालात बदतर होते जा रहे हैं. बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 429 संक्रमण के मामले सामने आये हैं. प्रदेश की राजधानी ये एक दिन में सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या है. लखनऊ में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या 5853 पहुंच गई है. इनमें से 3337 एक्टिव केस हैं. शहर में अबतक 73 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है. आपको बता दें कि राजधानी लखनऊ एक्टिव केस में प्रदेश में सबसे ऊपर है. साथ ही कोरोना मरीजों की कुल संख्या के लिहाज से भी लखनऊ टॉप पर है.

सीएमओ को हटाया गया

गौरतलब है कि लखनऊ में बेकाबू होते कोरोना के हालात के चलते सीएमओ नरेंद्र अग्रवाल को हटा दिया गया है. कुछ दिन पहले ही अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने सीएमओ दफ्तर का दो बार दौरा किया था. जानकारी के मुताबिक लखनऊ में कोरोना संक्रमण के भयावह होते हालात पर सीएम योगी बेहद नाराज हैं. प्रदेश में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव लखनऊ में हैं.

आईपीएस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव

इससे पहले लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात एक और आईपीएस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. एडिशनल डीसीपी रैंक के इस अफसर की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई. फिलहाल इलाज के लिये आईपीएस को केजीएमयू में भर्ती कराया गया है. लखनऊ कमिश्नरेट में कोरोना का असर व्यापक होता जा रहा है.

ये भी पढ़ें.

सीएम योगी का अयोध्या दौरा, राम मंदिर के भूमि पूजन की तैयारियों का लेंगे जायजा

यूपी में बढ़ रहे कोरोना के मामले, मायावती ने योगी सरकार को दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
'माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीनों पर बनेंगी गरीबों की हवेलियां'- CM योगी
'माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीनों पर बनेंगी गरीबों की हवेलियां'- CM योगी
योगी सरकार का लगातार प्रयास, UP में 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
योगी सरकार का लगातार प्रयास, UP में 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
मीरजापुर में शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में CM योगी ने भरी हुंकार, BJP के लिए मांगा समर्थन
मीरजापुर में शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में CM योगी ने भरी हुंकार, BJP के लिए मांगा समर्थन

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget