एक्सप्लोरर

CM योगी ने पैतृक गांव में पुराने दोस्तों से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने छोटी बच्ची को भी दुलारा

CM Yogi Viral Video: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल में है. यहां से उनकी एक पारिवारिक कार्यक्रम में बच्चों को दुलारने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Pauri Garhwal News Today: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं. वह अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे, जहां वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुए. इस दौरान उनके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. खासतौर पर एक वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है, जिसमें सीएम योगी एक नन्हीं बच्ची के साथ खेलते और उसे पानी पिलाते नजर आ रहे हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को करीब से जानने वाले लोग यह भली-भांति जानते हैं कि उन्हें छोटे बच्चों से विशेष लगाव है. उन्हें अक्सर सार्वजनिक आयोजनों और यात्राओं के दौरान बच्चों को गोद में उठाते, उनसे बातें करते और स्नेह लुटाते देखा जाता है. ऐसा ही एक नजारा उनके पैतृक गांव पंचूर में भी देखने को मिला, जब वह अपनी रिश्तेदार की पोती के साथ खेलते नजर आए.

बच्चों को दुलारते नजर आए सीएम
वीडियो में दिख रहा है कि सीएम योगी एक नन्हीं बच्ची को प्यार से पानी पिला रहे हैं. बच्ची भी बड़े उत्साह से सीएम योगी को देख रही है और उनकी बातों का जवाब दे रही है. वीडियो में एक छोटा लड़का भी मौजूद है, जिससे योगी पूछते हैं कि "क्या ये छोटी है?" बच्ची जब पानी पीती है. तो योगी उसे प्यार से कहते हैं, "अब बंद कर दो, पानी की बोतल बंद कर दो." जब बच्ची से बोतल बंद नहीं होती, तो योगी उसकी मदद भी करते हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव पहुंचे. इस विवाह समारोह में उत्तराखंड के कई बड़े नेता भी उपस्थित रहे. उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कई अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर पहुंचे.

सीएम धामी भी आयोजन में शामिल
शुक्रवार को राज्यपाल गुरमीत सिंह भी समारोह में पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस पारिवारिक आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मौजूद रहे.

अपनी यात्रा के दौरान सीएम योगी ने न सिर्फ पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया बल्कि अपने पैतृक गांव के विकास कार्यों का भी जायजा लिया. उन्होंने वहां स्थित स्कूलों का निरीक्षण किया और छात्रों से बातचीत की. इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्कूलों की व्यवस्थाओं को परखा और शिक्षकों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

सीएम योगी ने की दोस्तों से मुलाकात
पंचूर गांव में सीएम योगी का भव्य स्वागत किया गया. गांव के लोगों ने अपने प्रिय नेता को अपने बीच पाकर खुशी जाहिर की. उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान अपने गांव के पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी मुलाकात की, जिससे माहौल बेहद आत्मीय हो गया.

सीएम योगी आदित्यनाथ के नन्हीं बच्ची के साथ खेलते हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. लोग इस वीडियो पर प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि योगी आदित्यनाथ का यह स्नेहिल रूप दिल छू लेने वाला है.

ये भी पढ़ें: AMU में बीफ बिरयानी के नोटिस पर मचा बवाल, हंगामे के बाद अब प्रशासन ने दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget