एक्सप्लोरर

UP News: 9वीं बार बिहार के सीएम बने नीतीश कुमार, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित इन नेताओं ने दी बधाई

CM Yogi Congratulated Nitish Kumar: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने कहा पहले भी हम बीजेपी के साथ थे, बीच में कहीं गए थे, अब फिर से साथ आ गए, अब सब दिन साथ रहेंगे.

Bihar Politics: जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज रविवार (28 जनवरी) को रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. वहीं नीतीश कुमार के फिर से सीएम पद की शपथ लेने के बाद यूपी के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई देते हुए डबल इंजन सरकार का जिक्र किया है.

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- "नीतीश कुमार को बिहार राज्य के मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई! पूर्ण विश्वास है कि बिहार में बनी डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में सेवा, सुशासन और विकास के उत्कृष्ट मानक स्थापित करेगी."

इसके साथ ही यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक्स पर लिखा-"जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आपको बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं" वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा-"जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आपको बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं. निश्चित ही प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में आप और आपका मंत्रीमंडल प्रदेश के विकास और समृद्धि को लगातार आगे बढ़ाते हुए प्रगति की नयी ऊंचाईयों पर पहुंचाएगा!"

यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने एक्स पर लिखा-"बिहार के मुख्यमंत्री पद के रूप में पुनः शपथ ग्रहण करने पर नीतीश कुमार को एवं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में नवनियुक्त बिहार मंत्रिमंडल प्रदेश के विकास और समृद्धि को लगातार आगे बढ़ाते हुए प्रगति की नई ऊंचाईयों तक पहुंचाएगा."

बिहार में नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने कहा "पहले भी हम भाजपा के साथ थे बीच में कहीं गए थे, अब फिर से साथ आ गए, अब सब दिन साथ रहेंगे." इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने कहा, "मेरे साथ आठ मंत्रियों ने शपथ ली है और बाकी लोगों को भी जल्द ही शपथ दिलाई जाएगी. सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री होंगे."

UP News: सीएम नीतीश कुमार के फैसले पर अखिलेश यादव ने निकाली भड़ास, जानें- सपा मुखिया ने क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget