एक्सप्लोरर

CM योगी के साथ बैठक में क्यों शामिल नहीं हो रहे केशव प्रसाद मौर्य, अब सामने आई बड़ी वजह?

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई प्रयागराज मण्डल की बैठक से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नदारद रहे, जिसने योगी सरकार के अंदरखाने की रार को एक बार फिर से खुलकर सामने ला दिया.

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय बीजेपी की तथाकथित आंतरिक कलह चर्चा का विषय बनी हुई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच तथाकथित तकरार की खबरें सामने आई हैं. यूपी उपचुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी में कई मंडलों की समीक्षा बैठक कर रहे हैं और इन बैठकों में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल नहीं हुए हैं. 

वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इन बैठकों में शामिल नहीं होने को लेकर बीजेपी नेता के नजदीकी सूत्रों के मुताबिक अब तक सीएम योगी कुल 11 मंडलों की समीक्षा कर चुके हैं. हालांकि दोनों ही डिप्टी सीएम को उसमें नहीं बुलाया गया है, जबकि पूरे यूपी को तीनों ही नेताओं के बीच 25-25-25 जिलों में बांटा गया है. 25 जिलों की निगरानी सीएम करते हैं, जबकि दूसरे 25 और 25 जिलों की दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक करते हैं. इस लिहाज से दोनों डिप्टी सीएम को समीक्षा बैठक में बुलाया जाना चाहिए था.

वहीं आज सीएम आवास पर हुई प्रयागराज मंडल की बैठक में केशव प्रसाद मौर्य के शामिल होने को लेकर बताया गया कि डिप्टी सीएम के पहले से ही कार्यक्रम तय थे. वहीं हैरानी की बात यह कि कल 26 जुलाई (शुक्रवार) को लखनऊ में होने वाली बैठक की डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को अभी तक जानकारी नहीं है.

बता दें कि यूपी के अलग-अलग मंडलों के विधायक, सांसद और मंत्रियों की बैठक के क्रम में कल लखनऊ मंडल के पदाधिकारियों की बैठक है. वहीं आज प्रयागराज मण्डल की बैठक से केशव मौर्य नदारद रहे, जिसने योगी सरकार के अंदरखाने की रार को एक बार फिर से खुलकर सामने ला दिया. वहीं अगर कल लखनऊ मंडल की होने वाली बैठक में भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बैठक में नहीं पहुंचते हैं तो यह निश्चित रूप से बड़ा विषय हो जाएगा.

बारिश के लिए तेज धूप में तपने बैठी हैं 55 वर्षीय सरोज देवी, इंद्र देव से लगा रहीं गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget