एक्सप्लोरर

UP News: बारिश से गल्ला मंडी के व्यापारियों को भारी नुकसान, खुले आसमान के नीचे रखा हजारों क्विंटल धान भीगा

Chitrakoot News: पीड़ित व्यापारियों ने बताया है कि वह गल्ला मंडी समिति को मनमाना टैक्स भी देते हैं लेकिन व्यापारियों के लिए गल्ला मंडी में धान के रख रखाव व अन्य किसी भी प्रकार के कोई इंतजाम नहीं है.

Chitrakoot Rain: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में बीती रात अचानक हुई झमाझम बारिश से गल्ला मंडी के व्यापारियों को भारी नुकसान हो गया है. गल्ला मंडी में खुले आसमान के नीचे रखीं हजारों क्विंटल धान की बोरियां बारिश से भीग गई हैं, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है.

बता दें कि बीती रात चित्रकूट में अचानक झमाझम बारिश हुई है जिसके चलते गल्ला मंडी समिति में व्यापारियों का हजारों क्विंटल धान से भरी बोरियां खुले आसमान के नीचे रखी हुई थीं. जिससे बारिश होने के चलते व्यापारियों की धान की बोरियां भीग गई हैं और कई जगह तो धान की बोरियों के नीचे पानी भरा हुआ है. जिससे धान के सड़ने की संभावना जताई जा रही है. गल्ला मंडी के व्यापारी अपने धान को बचाने के लिए बोरियों में भरे धान को सुखाने के प्रयास में जुटे हुए हैं लेकिन मौसम के बिगड़ते मिजाज से व्यापारियों की चिंता बढ़ रही है.

पीड़ित व्यापारियों ने बताया है कि वह गल्ला मंडी समिति को मनमाना टैक्स भी देते हैं लेकिन व्यापारियों के लिए गल्ला मंडी में धान के रख रखाव व अन्य किसी भी प्रकार के कोई इंतजाम नहीं है. जो टीन शेड है वह भी टपकता है. जिसकी वजह से बारिश में अक्सर उनका माल भीग जाता है. कल भी कई व्यापारियों का धान खुले आसमान के नीचे हजारों क्विंटल रखा हुआ था जो बारिश होने के चलते उनके धान की बोरी पूरी तरीके से भीग गई हैं. जिससे उनको कई लाख का नुकसान हो गया है लेकिन गल्ला मंडी समिति ने बारिश से उनके माल को बचाने के लिए किसी प्रकार के कोई इंतजाम नहीं किया है.

पीड़ित व्यापारी शिवकरन अग्रहरी ने कहा कि इसमें सभी व्यापारियों का नुकसान हुआ है. जो बाहर के हमारे व्यापारी हैं रात में माल न उठने के कारण और गोदामों की अव्यवस्था के कारण सभी व्यापारियों का नुकसान इसमें हुआ है. व्यापारी इस विषय में आक्रोशित हैं और समस्या जटिल है, लगभग यहां 25 हजार बोरी माल पूरी तरह से भीग गया है. ये सूखा माल था लेकिन बारिश में भीग जाने के वजह से इसमें नमी बैठ जाती है.

पीड़ित व्यापारी मुद्सर अली ने कहा ये जो बारिश हुई है इससे लगभग 10 से 15 लाख का नुकसान हुआ है. बाकी मंडी में कोई व्यवस्था भी नहीं है टीन शेड सारे टूटे हुए हैं. हम भी मंडी शुल्क दे रहे हैं, टूटे हुए टीन शेड को बदलवाना चाहिए माल खराब न हो अंदर रख लिया जाए. 

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में एएसआई को मिला 10 दिन का और समय, वाराणसी कोर्ट का बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget