एक्सप्लोरर

16 महीने बाद फिर शुरू हुआ योगी आदित्यनाथ का 'जनता दरबार', सीएम ने सुनी लोगों की फरियाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ठीक नौ बजे से लोगों के बीच पहुंचकर उनका अभिवादन किया. पहले दिन अपेक्षाकृत कम लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे.

CM Yogi Adityanath holds Janta Durbar: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बंद जनता दरबार आज से शुरू हो गया है. करीब 16 महीने बाद मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में शुरू हुए जनता दरबार में लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे. लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर सुबह से ही भीड़ लग गई. व्यवस्था देखने के लिए तैनात अधिकारियों ने एक बार में पांच लोगों को अंदर भेजना शुरू किया. मुख्यमंत्री योगी ने लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए अफसरों को निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को आज से जनता दरबार शुरू करने के फैसले के कारण पहले दिन अपेक्षाकृत कम ही लोग उनके पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचे. उन्होंने सभी की समस्या को काफी गंभीरता से सुनने के बाद अपने दिवस अधिकारी को संबंधित विभागों से इन सभी की समास्या के शीघ्र निराकरण कराने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ठीक नौ बजे से लोगों के बीच पहुंचकर उनका अभिवादन भी किया. योगी आदित्यनाथ के दरबार में सोमवार को आने वालों में युवाओं की संख्या अधिक थी. इनमें भी बड़ी संख्या में बच्चियां थीं.

योगी सुबह नौ बजे से जनता से मिलकर समस्याएं सुनेंगे

दरअसल, कोरोना संक्रमण के कारण जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन स्थगित कर दिया गया था. संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन कार्यक्रम फिर शुरू करने का निर्णय लिया गया. ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री द्वारा जनता-दर्शन में दिए गए निर्देशों पर अमल की निगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर से होती है. बड़ी संख्या में लोगों को जनता-दर्शन से राहत मिलती रही है. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में काफी कमी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोजाना सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम शुरू करने का फैसला लिया है.

गौरतलब हो कि कोरोना काल में संक्रमण के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर नियमित चलने वाला जनता दर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया था. इस दौरान जनता की शिकायतों-समस्याओं का निस्तारण ऑनलाइन माध्यमों से किया जा रहा था. अब संक्रमण घटने पर स्थिति में सुधार को देखते हुए निर्णय किया गया है कि लखनऊ में मुख्यमंत्री जनता दर्शन कार्यक्रम सोमवार से फिर शुरू होगा. कालिदास मार्ग पर अपने सरकारी आवास पर योगी सुबह नौ बजे से जनता से मिलकर समस्याएं सुनेंगे और साथ ही समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे.

यह भी पढ़ें-

आतंकियों के पास से यूपी एटीएस को कई प्रमुख शहरों के नक्शे बरामद, राम मंदिर के आसपास का नक्शा भी मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
अलीगढ़ का नाम बदलने की सिफारिश पर बवाल, DM को सौंपा ज्ञापन
अलीगढ़ का नाम बदलने की सिफारिश पर बवाल, DM को सौंपा ज्ञापन
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मौत का खतरा! अचानक सामने आए मवेशी
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मौत का खतरा! अचानक सामने आए मवेशी
बदरीनाथ धाम में मेजर और होमगार्ड की भिड़ंत, सेना के 15 जवानों पर केस दर्ज
बदरीनाथ धाम में मेजर और होमगार्ड की भिड़ंत, सेना के 15 जवानों पर केस दर्ज

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget