एक्सप्लोरर

जातीय जनगणना के बाद बढे़गा आरक्षण का दायरा? BJP के सहयोगी संजय निषाद ने कर दिया बड़ा दावा

UP Politics: केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना कराने का फैसला किया है. अब इस पर बीजेपी के सहयोगी और निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद ने बड़ा दावा किया है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने जातिगत जनगणना के फैसले का जोरदार स्वागत किया है. उन्होंने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक निर्णय है जो सामाजिक न्याय की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा कि वह जातिगत जनगणना की मांग को लेकर पहले से संघर्ष करते आ रहे हैं. इसके लिए वो जेल गए हैं, रेल रोकी है, प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर बताया कि जातिगत जनगणना कैसे होनी चाहिए.

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 1951 में जातिगत जनगणना को कांग्रेस ने बंद किया और यह आज तक स्पष्ट नहीं किया कि ऐसा क्यों किया गया. 1961 में हमारी जनसंख्या 70 लाख थी, जबकि 2011 में मात्र 7 हजार दिखा दी गई. जहां सबकी जनसंख्या बढ़ती है, हमारी घट गई.

संजय निषाद ने राजनीतिक दलों पर आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने हमेशा पिछड़े और वंचित वर्गों के साथ अन्याय किया है. उन्होंने कहा कि हम निषादों को ओबीसी में डालना गैर-संवैधानिक था. कांग्रेस को तो अब बोलने का भी अधिकार नहीं है.

'राजभर के लड़के को पैसे दोगे तो वो नकली कट्टा खरीदेगा, पंडित का लड़का मिठाई...', ओम प्रकाश राजभर

आरक्षण के दायरे पर क्या बोले संजय निषाद?
क्या जातिगत जनगणना के बाद आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से अधिक करने की मांग की जाएगी?इस सवाल पर उन्होंने सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें कहा गया कि कुछ जातियां अपनी संख्या से 100 गुना अधिक नौकरियों में हैं. उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनगणना में कुछ जातियों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया, जबकि बाकी को मात्र दशमलव में कर दिया गया. उन्होंने मांग की कि जातिगत जनगणना को आधार कार्ड से जोड़ा जाए और इसमें प्रत्येक व्यक्ति की पहचान, गांव और निवास की पूरी जानकारी दर्ज हो.

संजय निषाद ने विश्वास जताया कि जब जरूरत पड़ेगी तो सुप्रीम कोर्ट भी इस दिशा में सकारात्मक रुख अपनाएगा और जो लोग पहले से लाभ ले चुके हैं, उन्हें अलग किया जाएगा ताकि वंचित वर्गों को असली फायदा मिल सके. विपक्ष पर इस फैसले के बाद आ रहे बयानों पर उन्होंने हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब इनके पास सत्ता थी तब इन्होंने कुछ नहीं किया, अब खिसियानी बिल्ली खंभा नोच रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget