एक्सप्लोरर

2027 के यूपी चुनाव में कितने सीटों पर लड़ेगी संजय निषाद की पार्टी? कैबिनेट मंत्री ने दिए ये संकेत

Sanjay Nishad News: यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने राहुल गांधी से लेकर मायावती और चंद्रशेखर आजाद पर तीखा हमला किया और कांग्रेस नेता को बहरुपिया नेता बताया.

Sanjay Nishad News: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद इन दिनों प्रदेश में संवैधानिक जनयात्रा निकाल रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को वो यूपी के महोबा पहुंचे जहां उन्होंने विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा. संजय निषाद ने राहुल गांधी को बहरुपिया नेता बताया तो वहीं चंद्रशेखर को लेकर उन्होंने कहा कि जिसका नाम रावण हो वा अच्छी बात कैसे करेगा. 

संजय निषाद ने राहुल गांधी को बहरूपिया बताते हुए कहा कि अगर संविधान लागू हुआ होता तो निषाद जाति रोड पर नहीं रहती. कांग्रेस ने 66 समूह को संविधान से दूर रखा इसलिए अब हम आरक्षण की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस तो संविधान निर्माता अंबेडकर के विरोध में काम करती है.  उन्होंने बीजेपी से गठबंधन कायम रखने की बात कही मगर सीटों को लेकर चुप्पी साध गए और कहा कि 200 सीटें निषाद बाहुल्य हैं. उन्होंने बीजेपी से अपने रिश्ते का मां-बेटे जैसा बताया और कहा कि जैसे बच्चा मां से दूध मांगता है वैसे हम भाजपा से अपना हक मांग रहे हैं. 

मायावती और सपा पर साधा निशाना
बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती द्वारा सरकार पर विशेष धर्म के लोगों को टारगेट करने के आरोप पर संजय निषाद ने कहा कि इन्हीं की सरकार में धर्म विशेष के लोगों को अपराधी और आतंकवादी बनाने का काम किया गया. कहीं भी बम मिलता था तो इन्हीं के नाम की रिपोर्ट लगा दी जाती थी. बीजेपी सरकार में ऐसा नहीं है धर्म विशेष के लोग भी हमारी सरकार में डॉक्टर और इंजीनियर बन रहे हैं. 

संजय निषाद ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि औरंगजेब को आदर्श मानने वाले और उसका प्रचार करने वाले लोगों को अपने बच्चों के नाम उसके नाम पर रखना चाहिए.  वहीं संभल सीओ के होली को लेकर दिए बयान को उन्होंने निजी बताया और कहा कि उनसे स्पष्टीकरण लिया जाना चाहिए. यहां हिंदू-मुस्लिम सब एक हैं हमें एक दूसरे के धर्म पर टिप्पणी नहीं करनी है. बीजेपी तो विशेष धर्म के लोगों को बिना भेदभाव हर क्षेत्र में अवसर प्रदान कर रही है. उनके समय पर ये आतंकवादी हुआ करते थे, हमारी सरकार में राष्ट्रवादी और भारतीय हो रहे हैं. 

चंद्रशेखर आजाद पर कही ये बात
बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर निकालने पर निषाद ने कहा कि पार्टी विचारधारा से चलती है और बीएसपी अंबेडकरवादी विचारधारा की सोच है. अंबेडकरवादी मतलब संविधान में मिले हक को दिलाने की सोच है ना कि अपने घर भरने, न तोड़फोड़ करने की सोच है. जिन लोगों ने उस पार्टी को बहुत कुछ दिया उन्हें देना चाहिए.  वही नगीना सांसद चंद्रशेखर द्वारा दलितों पर अत्याचार चरम पर होने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जिसका नाम ही रावण हो वह अच्छी बात कैसे करेंगे. 

AMU में होली खेलने की परमिशन होगी या नहीं? यूनिवर्सिटी प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget