एक्सप्लोरर

UP Politics: 'यूपी में कानून के राज के साथ गाय का भी राज', अखिलेश के बयान पर योगी के मंत्री का पलटवार

Dharmpal Singh On Stray Animal: उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि छुट्टा पशु उनके लिए होंगे हमारे लिए निराश्रित गौवंश हैं.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश (UP) के बांदा (Banda) में समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के छुट्टा पशुओं को लेकर दिए गए बयान का असर गुरुवार को बरेली में देखने को मिला. किसानों ने पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह (Dharmpal Singh) के काफिले के आगे सैकड़ों गाय खड़ी कर दी, जिससे हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद एसडीएम और पुलिसकर्मियों से ग्रामीणों की नोक-झोंक हो गई. इसके बाद पशुधन मंत्री अपनी गाड़ी से उतरे और किसानों को समझाया, तब जाकर किसानों ने रास्ता खाली किया. वहीं मंत्री धर्मपाल सिंह ने इस घटना को साजिश बताया है और जांच कराने की बात कही है. दूसरी तरफ अखिलेश यादव के छुट्टा पशुओं वाले बयान पर पलटवार भी किया है.

दरअसल पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह और अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे गुरुवार को आंवला में पॉली क्लिनिक की नींव रखने जा रहे थे. उनके साथ कई बड़े अफसरों की गाड़ियां भी काफिले में मौजूद थी. इस बीच पिपरिया उपराला गांव के पास जैसे ही मंत्री का काफिला पहुंचा तो अचानक से ग्रामीण सैकड़ों गाय और गौवंश लेकर काफिले के सामने आ गए. करीब 40 मिनट तक हंगामा बरपता रहा. इसके बाद मंत्री ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही छुट्टा पशुओं से उन्हे छुटकारा मिलेगा. तब जाकर काफिले के सामने से गाय को हटाया गया.

'अब गाय को देखकर डरता है कसाई'

इस मौके पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि छुट्टा पशु उनके लिए होंगे हमारे लिए निराश्रित गौवंश हैं. प्रदेश में ऐसे पशुपालक जो गाय दूध नहीं देती है उनको छोड़ देते हैं. आज भी सोची समझी साजिश के तहत खेतों में से गाय को पकड़ कर मार-मार कर उनके काफिले के आगे लाया गया. उन्होंने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकता गौवंश है. सपा-बसपा की सरकार में किसान बाहर सोता था और पशुओं को अंदर ताले में बंद रखता था. गाय के तस्कर कसाई सोना-चांदी की चोरी नहीं करते थे, गाय की चोरी करते थे. आज योगी सरकार में कानून का राज तो है ही गौवंश का भी राज है. गाय कहीं भी घूम रही है. पहले गाय कसाई को देखकर डरती थी और अब कसाई गाय को देखकर डरता है. योगी सरकार में यह अंतर है.

'यूपी में गाय कटने हो गए हैं बंद'

पशुधन मंत्री ने कहा कि मैंने घोषणा की है कि बरेली की हर विधानसभा में हम एक बड़ी गौशाला एक करोड़ 62 लाख रुपए से बनाएंगे. इसके बाद हमारा प्रयास है निराश्रित गौवंश किसानों के खेतों, सड़कों और शहरों में दिखाई नहीं देगा, जो माहौल खराब कर रहा है योगी सरकार में कोई कत्ल खाना बनाने की स्वीकृति नहीं हुई है. गाय कटने बंद हो गए हैं. अब हम इसको व्यवस्थित करके देसी गाय के दूध के साथ-साथ गोबर पर भी काम करेंगे और किसान की आय दोगुनी हो तो पशुपालन से ही किसानों की आय दोगुनी होगी. खेती और पशु एक-दूसरे के पूरक हैं. खेती है तो पशु है, पशु है तो खेती है. उन्होंने कहा कि किसान कम परेशान है, कसाई ज्यादा परेशान है इसलिए ये इस तरीके के बयान देने का काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Ghosi Bypoll 2023: घोसी उपचुनाव में 'राजभर' ने दिया बीजेपी को झटका! दारा सिंह चौहान के सामने उतारा उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget