एक्सप्लोरर

UP Bypolls: 'अब कोई किसी का गढ़ नहीं, सब बीजेपी का गढ़', मैनपुरी उपचुनाव पर बोले भूपेंद्र चौधरी

उत्तर प्रदेश के तीन सीटों पर अगले महीने उपचुनाव कराए जाएंगे. इनमें एक लोकसभा और दो विधानसभा सीट है. इसको लेकर बीजेपी तैयारियों में जुट गई है और बैठक का दौर जारी हो गया है.

UP News: मैनपुरी (Mainpuri), रामपुर (Rampur) और खतौली (Khatauli) सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी महामंत्री संगठन के साथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने बुधवार को बैठक की. इस बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वालों की परीक्षा हर वक्त होती है और अपने संगठन में सबको सक्रिय किया हुआ है. उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव में वरिष्ठ लोगों को लगाएगी. 

खतौली में दोगुने वोटों से जीतेंगे - भूपेंद्र चौधरी

भूपेंद्र चौधरी ने कहा, 'अपने काम जनता के बीच लेकर जाएंगे. बीजेपी का जो स्ट्रक्चर है वह किसी जाति, क्षेत्र और भाषा की पार्टी अब नहीं है.बीजेपी सबकी पार्टी है. रामपुर और आजमगढ़ का उपचुनाव बीजेपी ने जीता है. अब कोई किसी का गढ़ नहीं है. सब बीजेपी का गढ़ है.  मैनपुरी में पूरी तैयारी के साथ जाएंगे हमें विश्वास है मैनपुरी का आशीर्वाद बीजेपी को मिलेगा.' उन्होंने खतौली में जीत का दावा करते हुए कहा, 'मुजफ्फरनगर में सपा की सरकार में जो दंगे हुए और सपा की सरकार दंगाइयों के साथ खड़ी थी. कभी भी मुजफ्फरनगर की जनता दंगाईयों का साथ नहीं देगी. मुझे विश्वास है जितने वोटों से पिछली बार खतौली में जीते थे उसे दोगुने वोटों से जीतेंगे. 

कांग्रेस के चुनाव लड़ने से नहीं पड़ता फर्क - भूपेंद्र चौधरी

चुनाव तैयारियों पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, 'बीजेपी उम्मीदवारों के नाम का पैनल बना कर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजेगी, हम समय रहते अपने उम्मीदवार का नाम घोषित कर देंगे.  निकाय चुनाव में हम सब सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. सब हमें वोट दे रहे हैं. सबका साथ हमारे साथ है. हम किसी को नहीं छोड़ेंगे सबको साथ लेकर चलेंगे. ' भूपेंद्र चौधरी ने साथ ही कहा कि कांग्रेस उपचुनाव लड़े या ना लड़े इससे बीजेपी को फर्क नहीं पड़ता.

ये भी पढ़ें -

UP Politics: अखिलेश यादव ने नोटबंदी को लेकर BJP पर फिर किया हमला, कहा- '15 लाख न सही, खजांची की फीस ही दे दें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: यूट्यूब से वीडियो देखकर मशाल बना रहा था बच्चा, आग की लपटों में बुरी तरह झुलसा
महोबा: यूट्यूब से वीडियो देखकर मशाल बना रहा था बच्चा, आग की लपटों में बुरी तरह झुलसा
राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के परिवार से वीडियो कॉल पर की बात, दिया न्याय का भरोसा
राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के परिवार से वीडियो कॉल पर की बात, दिया न्याय का भरोसा
'चाहे एनकाउंटर करवा दें लेकिन...', PM मोदी पर टिप्पणी के बाद बढ़ते विवाद पर बोले अजय राय
'चाहे एनकाउंटर करवा दें लेकिन...', PM मोदी पर टिप्पणी के बाद बढ़ते विवाद पर बोले अजय राय
योगी सरकार के नए-नवेले मंत्री सुरेंद्र दिलेर का तहसीलदार ने नहीं उठाया फोन, इगलास SDM का भी यही हाल
योगी सरकार के नए-नवेले मंत्री सुरेंद्र दिलेर का तहसीलदार ने नहीं उठाया फोन, इगलास SDM का भी यही हाल

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)
स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल 2.0 लाने पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
डिलिमिटेशन बिल 2.0 पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
दर्द से तड़प उठा पाकिस्तानी खिलाड़ी, सिर पर लगी भयंकर चोट; मैदान छोड़कर गया बाहर
दर्द से तड़प उठा पाकिस्तानी खिलाड़ी, सिर पर लगी भयंकर चोट; मैदान छोड़कर गया बाहर
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
Explained: 4 मई से 4 जून तक... फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता बनर्जी?
फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता?
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
Embed widget