एक्सप्लोरर

'हार की भूमिका पहले से बनाने...',उपचुनाव में विपक्ष के आरोपों के बीच बोले मंत्री अनिल राजभर

UP By Election News: मंत्री अनिल राजभर ने एग्जिट पोल के आधार पर भाजपा की एकतरफा जीत की भविष्यवाणी की है. राजभर ने विपक्ष पर चुनाव से पहले आरोप लगाने और हारने पर खुद को बचाने की रणनीति बताई है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे कल यानी 23 नवंबर का आएंगे. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. काउंटिंग से पहले लगातार नेताओं के बयान सामने आ रहे है. इस बीच यूपी सरकार में मंत्री अनिल राजभर का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि तमाम एग्जिट पोल भी उत्तर प्रदेश में भाजपा की एकतरफा जीत बता रहे हैं. लोकसभा के चुनाव परिणामों के बाद और उस चुनाव में जिस तरह से जनता को गुमराह किया गया,जनता ने उससे सबक लिया है और पुन: भाजपा के साथ जनता चली है. हमारे उम्मीदवारों की बड़ी जीत होगी.

राजभर ने यह भी कहा कि विपक्ष ने चुनाव से पहले हमेशा सरकार और चुनाव आयोग को आरोपित करने का सिलसिला चल दिया है. वे केवल हार की भूमिका पहले से बनाने लगते हैं. जीतने पर उनके पास कोई सवाल नहीं होता. इन बातों से समाज में किस तरह का संदेश जाता है इसकी वे परवाह नहीं करते हैं. ये केवल वो भूमिका है कि हारने पर क्या कहना है. जनता इनको(सपा) बहुत अच्छे से जानती है और लोकसभा चुनाव की पूरी भरपाई करते हुए जनता अब भाजपा के साथ जा रही है.

'भारतीय जनता पार्टी ने वोट की लूट की'
अखिलेश यादव ने जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि उत्तर प्रदेश का चुनाव आप सबने देखा, ऐसा चुनाव किसी ने नहीं देखा होगा, जैसा चुनाव हुआ. भारतीय जनता पार्टी की घबराहट यह है कि वो 9 की 9 सीटें हार रही है. उसी का परिणाम है कि उन्होंने वोट को लूटा, दबाव बनाया और प्रशासन को लगा दिया. सबसे ज्यादा अधर्मी अगर कोई है तो वो भारतीय जनता पार्टी है. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा धर्म के रास्ते पर नहीं चलती है, धर्म का रास्ता न्याय का रास्ता है. भारतीय जनता पार्टी ने वोट की लूट की. ये लोग हर चुनाव में कुछ ना कुछ लूट तंत्र अपनाते हैं. 

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव की जयंती पर लिखा नोट, कहा- नेताजी ने ही हमें सिखाया है कि..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget