एक्सप्लोरर

UP Bypoll Results: रामपुर फतह के बाद बासित अली बोले- 'बीजेपी को मिला मुस्लिमों का साथ, 2024 को लेकर किया ये दावा'

UP Bypoll Results: बीजेपी नेता बासित अली ने कहा कि सपा-बसपा ने मुस्लिमों के साथ धोखा किया. मुसलमान अब पढ़ लिखकर बीजेपी की तरफ आ रहा है, देश में अब एक नया लाभार्थी वर्ग बना है जो बीजेपी के साथ है.

UP Bypoll Results 2022: रामपुर में कमल खिलने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली का बयान आया है. उन्होंने कहा कि मोदी-योगी ने सबके लिए समान योजनाएं बनाई हैं. आवास दिए हैं. रामपुर में भी बड़ी संख्या में लाभार्थी हैं. अल्पसंख्यक समाज के लोगों का सरकार के प्रति भरोसा कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है. अब रामपुर के आकाश पर कमल खिला है. बड़ी संख्या में ऐसे बूथ हम जीते जो मुसलमानों के थे. जो प्योर मुस्लिम इलाके में थे. खतौली में भी अल्पसंख्यकों का 10 हजार के आसपास वोट मिला है.

बासित अली ने कहा कि इस वर्ग के बीच हम ऐसी पैठ बनाने में कामयाब हुए हैं जो 2024 का किला फतह करेगा. कहीं ना कहीं कुछ कमी रही इसलिए खतौली हाथ से निकल गई. इसके लिए पार्टी मंथन करेगी, लेकिन अल्पसंख्यक वोटर 10 गुना अधिक बढ़े हैं. सपा, बसपा और कांग्रेस जो मुसलमानों के नाम पर रोटी सेंकते थे अब वह इसे वोट बैंक ना समझें, क्योंकि अब यह भाजपा और विकास के साथ हैं. सपा ने इसको सिर्फ वोट बैंक माना लेकिन योजनाओं में हिस्सेदारी नहीं दी. प्रदेश में साढ़े चार करोड़ लाभार्थी अल्पसंख्यक समाज से हैं. 

बीजेपी को मुस्लिमों का मिला साथ
सपा सरकार में इनमें से 9% को लाभ मिलता था जबकि अब 27 से 30 परसेंट को लाभ मिलता है. अब एक नया वर्ग तैयार हुआ है "लाभार्थी". अब ये वर्ग काम करेगा. सपा-बसपा लगातार मुसलमानों को भटकाने और दंगों में झोंकने की राजनीति करते थे. अब मुसलमान पढ़ लिखकर भाजपा की तरफ आ रहा है. मैनपुरी में साहनुभूति का वोट था. सभी ने ये मानकर वोट दिया कि वो मुलायम सिंह यादव को दे रहे हैं. खतौली में काम किया जाएगा. पार्टी के बीच बैठकर जो कमियां रही है उसकी समीक्षा होगी, वहां से कई पॉजिटिव चीजें भी निकल कर सामने आई है. 

बासित अली ने आरोप लगाया कि गांव में डरा धमकाकर वोट लिया गया होगा. वहीं जब सपा द्वारा रामपुर में धांधली के आरोप पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि चाचा-भतीजे अब यही काम करने वाले हैं. उनके पास आरोप के अलावा कोई काम रह नहीं गया है, लेकिन भाजपा अपनी कमियों को जानती है. उन पर काम करेगी और 2024 की तैयारी करेगी. 

ये भी पढ़ें- Kanpur: सीएम योगी की बदमाशों को चेतावनी, बोले- 'आज चौराहे पर कोई बहन-बेटी को छेड़ेगा तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget