एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव की तारीखों के ऐलान की संभावना के बीच सपा और BJP की अहम बैठक, हुई ये चर्चा

UP Bypoll Election 2024: सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज मुख्यमंत्री आवास पर बीजेपी कोर कमेटी की बैठक की, जिसमें यूपी उपचुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया.

UP Bypoll Election 2024: उत्तर प्रदेश में जल्द ही उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है जिसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. यूपी उपचुनाव की तैयारियों का जायदा लेने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज मुख्यमंत्री आवास पर बीजेपी कोर कमेटी की बैठक की, जिसमें आगे की रणनीति पर मंथन किया गया तो वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार जिलेवार पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. 

सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुबह साढ़े दस बजे बीजेपी कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई. इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहे. उन्होंने अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल भी बैठक में शामिल हुए. इस बैठक में आगामी उपचुनाव और प्रत्याशियों के चयन में जातीय समीकरण से लेकर क्षेत्रीय समीकरण तक को लेकर चर्चा हुई. 

सीएम योगी ने की बैठक
लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यूपी में जिस तरह हार का सामना करना पड़ा ऐसे बीजेपी सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए ये उपचुनाव बेहद अहम हो गया है. बीजेपी ने इस चुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है. इस चुनाव में बीजेपी ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर ये संदेश देना चाहती है कि यूपी में ऑल इज वेल है. सीएम योगी ख़ुद उपचुनाव की सभी सीटों पर दौरा कर चुके हैं. सीएम योगी ने मिल्कीपुर और कटेहरी सीट को जिताने की जिम्मेदारी अपने हाथों में ली है. 

सपा ने भी की बैठक
समाजवादी पार्टी भी इस उपचुनाव में कोई कोर कसर छोड़ने के मूड में नहीं है. सपा की नजर उपचुनाव के साथ 2027 के उपचुनाव पर भी टिकी है. जिसे देखते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हर लोकसभा और ज़िलेवार पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. इसी क्रम में सपा अध्यक्ष ने आज लालगंज लोकसभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. जिसमें उप चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों का भी जायजा लिया. 

यूपी में जल्द होंगे उपचुनाव
बता दें कि चुनाव आयोग जल्द ही यूपी की दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर सकता है. माना जा रहा है कि नवंबर महीने में उपचुनाव कराये जा सकते हैं. क्योंकि नियमों के मुताबिक चुनाव आयोग को ख़ाली हुई सीटों पर छह महीने के भीतर चुनाव कराने होते हैं. यूपी की जिन सीटों पर उपचुनाव होना है वो हैं-  करहल, मिल्कीपुर, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर. इनमें से नौ सीटें सांसद बनने के बाद एक सीट सपा सांसद को कोर्ट से सजा मिलने के बाद खाली हुई है. 

यति नरसिंहानंद: हरिद्वार में विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ नारेबाजी पर पुलिस सख्त, 4 मुकदमे दर्ज  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget