एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव: नतीजों से कुछ घंटे पहले अखिलेश यादव का दावा- बीजेपी ने धांधली की, दिखायेंगे वीडियो

अखिलेश यादव ने कहा कि परिणाम आने के बाद वह मीडिया को कुछ ऐसे वीडियो दिखायेंगे जिसमें मतदाताओं को निकलने से रोका जा रहा है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के नतीजे आने से कुछ घंटे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने उपचुनाव में धांधली की है. कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के कुछ नेताओं के सोमवार को सपा में शामिल होने संबंधी कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही.

राज्य में सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि परिणाम आने के बाद वह मीडिया को कुछ ऐसे वीडियो दिखायेंगे जिसमें मतदाताओं को निकलने से रोका जा रहा है. कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के तीन पूर्व सांसद और चार पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ आज सपा में शामिल हो गए.

बीएसपी-कांग्रेस के कई नेता सपा में शामिल

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद कैलाश नाथ सिंह यादव, कांग्रेस के पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व सांसद कैसर जहां समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में शामिल हैं. सपा का दामन थामने वाले पूर्व विधायकों में राम सिंह पटेल, सुनील कुमार यादव, रमेश राही और धीरेंद्र प्रकाश शामिल हैं. इसके अलावा कई अन्य नेता भी अपने समर्थकों समेत सपा में शामिल हुए.

इस दौरान यादव ने अमेरिका में हुए चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा, ''भारत के बाहर भी ऐसे लोग जो समाज को बांट कर काम करना चाहते थे उनको जनता ने रास्ता दिखा दिया और रास्ता ऐसा दिखाया है कि अब दोबारा उस रास्ते पर कोई नहीं चल सकता है.'' उन्होंने कहा,'' वहां पर कुछ पत्रकारों ने यह दावा किया कि चार साल में एक राष्ट्रपति ने बाइस हजार से ज्यादा झूठ बोले हैं. मैं यहां के पत्रकारों का मौका देता हूं कि आप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और दिल्ली की सरकार के झूठ गिन लो तो लाखों में झूठ निकलेंगे.''

यह भी पढ़ें-

सपा ने दूसरे दलों को चौंकाया, कांग्रेस-बसपा के कई नेताओं ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
Mahoba News: अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
महोबा में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
Mahoba News: महोबा से अयोध्या तक रोडवेज सेवा शुरू, BJP विधायक ने खुद चलाई बस, यात्रियों को लगाई आवाज
महोबा से अयोध्या तक रोडवेज सेवा शुरू, BJP विधायक ने खुद चलाई बस, यात्रियों को लगाई आवाज
Dehradun News: सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, WhatsApp चैट बनी सबूत
देहरादून: सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, WhatsApp चैट बनी सबूत

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget