एक्सप्लोरर

बहराइच हिंसा संयोग है या प्रयोग! यूपी उपचुनाव से पहले गरमाई सियासत, जानें- क्यों उठे सवाल?

Bahraich Violence: बहराइच में ये हिंसा ऐसे वक्त में हुई है जब राज्य में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारियां चल रहीं हैं. माना जा रहा है कि भारत निर्वाचन आयोग जल्द ही तारीखों का ऐलान कर सकता है.

Bahraich Violence: उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुई झड़प के बाद बवाल बढ़ गया है. इस घटना में मारे गए रामगोपाल मिश्रा की मौत के बाद सोमवार को जबरदस्त हिंसा और आगजनी हुई. जिसके बाद से पूरे इलाके तनाव है. हालात को देखते हुए इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया है. वहीं इस बीच अब सवाल उठने लगा है कि क्या बहराइच में जो हिंसा हो रही है वो 'संयोग है या प्रयोग'. 

बहराइच में ये हिंसा ऐसे वक्त में हुई है जब राज्य में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारियां चल रहीं हैं. माना जा रहा है कि भारत निर्वाचन आयोग जल्द ही तारीखों का ऐलान कर सकता है. ऐसे में दो समुदायों के बीच जिस तरह इस घटना ने बड़ा रूप ले लिया है उसे लेकर कई तरह के सवाल है कि प्रदेश में जो मजहबी तनाव दिखाई दे रहा है उसके पीछे वजह उपचुनाव तो नहीं है?

बहराइच का उपचुनाव से कनेक्शन!
बहराइच की घटना को लेकर जमकर सियासत देखने को मिल रही है. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने भी इसे पिछले चार महीनों में किसी की ताक़त बढ़ने से जोड़ा है. बीजेपी नेता ने कहा है कि बहराइच की घटना को लेकर सीएम योगी ने सख्त आदेश दिए हैं. उपद्रवियों से सख्ती से निपटा जाएगा. वहीं उन्होंने हिंसा पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत को कमजोर करने की साजिश की जा रही है. हमें ये समझना होगा कि पिछले चार महीनों में इस तरह की घटनाओं में इजाफा क्यों हुआ है?

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि एक बात समझना है कुछ महीने से किसकी ताकत बढ़ी है. पिछले कुछ समय में जिस तरह रेलवे के खिलाफ साजिश और इस तरह की घटनाएं हो रही है ये उन्हीं शक्तियों के टूल है. देश की जनता को सोचना चाहिए कि पिछले चार महीने में इस तरह की घटना क्यों बढ़ी है? किसकी ताकत बढ़ी है. इन सभी घटनाओं को एकसाथ देखना होगा. 

सपा ने लगाया गंभीर आरोप
वहीं समाजवादी पार्टी ने भी इसे उपचुनाव से जोड़ा है. सपा ने आरोप लगाया कि उपचुनाव प्रभावित करने के लिए बहराइच दंगा कराया जा रहा है. चुनाव में लाभ लेने की कोशिश करेंगे कि 'बटेंगे तो कटेंगे.' सपा नेता वीरेंद्र सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए इस हिंसक घटना के लिए सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार बताया. उन्होंने कहा कि सरकार इस घटना के माध्यम से आने वाले उपचुनाव में लाभ लेगी. बंटोगे तो कटोगे जैसे नारों को बुलंद करेगी. 

सपा नेता ने कहा कि बहराइच की घटना को लेकर बीजेपी भ्रमित करने की कोशिश करेगी. सरकार का दावा था की हमारे कार्यकाल में दंगे नहीं होते लेकिन यह क्या हो रहा है. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि एक विशेष जाति को निशाना बनाया जाता है. जबकि हमारे समाज का गौरव कहे जाने वाले यादव बंधुओ द्वारा सभी परंपराओं को अपने सर पर कंधे पर उठाया जाता है.

बहराइच में हिंसा, इंटरनेट बंद, भीड़ ने अस्पताल और शोरूम में लगाई आग, जानें- अब तक क्या-क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget