एक्सप्लोरर

UP Budget 2023: राज्यपाल के अभिभाषण पर मायावती की आई पहली प्रतिक्रिया, योगी सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

UP News: यूपी विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है और पहले ही दिन विपक्ष का जोरदार हंगामा देखने को मिला. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में सदन के भीतर से बाहर तक सपा का हंगामा देखने को मिला

UP Budget 2023 News: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र और इस दौरान यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) के अभिभाषण को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो और पूर्व सीएम मायावती (Mayawati) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करके यूपी की योगी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. पूर्व सीएम मयावाती ने कहा है कि यूपी में सत्ताभोगी तत्वों को छोड़कर पीड़ित/दुःखी लोगों को उनका हक व इंसाफ नहीं मिल पाना सरकार की सबसे बड़ी विफलता है.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर लिखा- "उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन आज माननीया राज्यपाल का अभिभाषण लोगों को त्रस्त करती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ेपन व अशांत माहौल आदि के खास मामलों में सरकार द्वारा अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने का निरर्थक प्रयास. कुल मिलाकर जनता को काफी मायूस करने वाला. यूपी में सत्ताभोगी तत्वों को छोड़कर, सरकारी दावों के विपरीत, आज हर वर्ग, समाज व समुदाय सरकार की संकीर्ण और द्वेषपूर्ण नीतियों व कार्यकलापों का भुक्तभोगी तथा उससे पीड़ित/दुःखी लोगों को उनका हक व इंसाफ नहीं मिल पाना सरकार की सबसे बड़ी विफलता. सरकार इस ओर जरूर ध्यान दे." 

बता दें कि यूपी विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है और पहले ही दिन विपक्ष का जोरदार हंगामा देखने को मिला. इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में सदन के भीतर से बाहर तक सपा का हंगामा देखने को मिला. इतना ही नहीं सपा नेता पोस्टर लेकर वेल में तक पहुंच गए और सदन में खुद अखिलेश भी हाथ में तख्ती पकड़े हुए नजर आए. अखिलेश ने सदन में जातीय जनगणना की मांग को लेकर योगी सरकार को घेरा. मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी सहित कई सारी पार्टी जातीय जनगणना के पक्ष में है. सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में कई सारी पार्टी इस पक्ष में है कि जातीय जनगणना हो. बिहार ने उदाहरण पेश किया है, अगर हमारी सरकार होती तो राज्य में अभी तक जातीय जनगणना हो गई होती.

In Pics: यूपी विधानसभा में सपा का जबरदस्त हंगामा, तस्वीरों में देखें सदन के अंदर विधायकों का हाई वोल्टेज ड्रामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर हिम्मत है तो सड़क पर', प्रयागराज में बाढ़ से बिगड़े हाल पर बोले अखिलेश
'अगर हिम्मत है तो सड़क पर', प्रयागराज में बाढ़ से बिगड़े हाल पर बोले अखिलेश
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget