एक्सप्लोरर

UP News: सरकारी आवास में महिला जज का शव फंदे से लटका मिला, पिता ने हत्या का मामला कराया दर्ज

Budaun News: एसएसपी ने बताया कि तीन महिला डॉक्टरों की समिति ने महिला न्‍यायाधीश का पोस्टमार्टम किया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि यह स्वयं फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला है.

Budaun Female Judge Sucide: उत्तर प्रदेश के बदायूं में अपने सरकारी आवास पर एक महिला न्यायाधीश द्वारा कथित रूप से फंदे से लटककर आत्महत्या करने के मामले में पिता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है.

बदायूं की जज कॉलोनी परिसर में प्रथम मंजिल पर रहने वाली दीवानी मामलों की न्यायाधीश (कनिष्ठ) ज्योत्सना राय (27) ने शनिवार को अपने शयन कक्ष में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार महिला न्यायाधीश के पिता अशोक कुमार राय की शिकायत के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि तीन महिला डॉक्टरों की समिति ने महिला न्‍यायाधीश का पोस्टमार्टम किया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि यह स्वयं फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला है. महिला न्यायाधीश के परिजनों द्वारा पुलिस पर लापरवाही और गहनता से जांच नहीं करने के आरोप पर एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. पुलिस ने पूरी तत्परता और सावधानी से जांच की है, परिजन परेशान हैं इसलिए ऐसा कह रहे हैं.

मेरी बिटिया ज्योत्सना बहुत बहादुर थी

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है, बाकी सभी तथ्यों, दस्तावेजों, फोरेंसिक रिपोर्ट व कॉल डिटेल की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. शनिवार देर रात जनपद मऊ से महिला न्यायाधीश के परिजन बदायूं पहुंचे. महिला न्यायाधीश के पिता अशोक कुमार राय ने कहा, ‘‘मेरी बिटिया ज्योत्सना बहुत बहादुर थी, वह कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकती. वह दूसरों को न्याय देती थी. उन्‍होंने किसी अज्ञात व्यक्ति पर हत्या कर शव लटका देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है.’’

पंखे पर लटका मिला था शव

एसएसपी ने बताया था कि ज्योत्सना राय शनिवार सुबह 10 बजे तक जब अदालत नहीं पहुंचीं, तो उनके साथी न्यायाधीशों ने उन्हें फोन किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाने पर वे उनके आवास गए और उन्होंने पाया कि राय का शयनकक्ष अंदर से बंद था. प्रियदर्शी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शयनकक्ष का दरवाजा तोड़ा तो राय का शव पंखे से लटका मिला.

मजिस्ट्रेट के पद पर थीं कार्यरत 

उन्होंने बताया कि मूल रूप से जनपद मऊ की रहने वाली राय बदायूं में दीवानी मामलों की न्यायाधीश (कनिष्ठ) के पद पर 29 अप्रैल, 2023 से तैनात थीं. इससे पूर्व वह अयोध्या में न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत थीं. उन्होंने बताया कि राय के आवास से उनके लिखे एक सुसाइड नोट सहित कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो इस मामले की गुत्थी को सुलझाने में अहम साबित हो सकते हैं.

UP News: प्रतापगढ़ में रेप के दोषी पुजारी और शिष्‍य को 20-20 साल की जेल, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
Baliya News: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़की BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget