एक्सप्लोरर

UP Board Exam: अगर परीक्षा को लेकर मन में है कोई सवाल, तो इस नंबर पर मिलेगा आपको हर कंफ्यूजन का जवाब

यूपी बोर्ड ने इम्तिहान से पहले हेल्प लाइन नंबर्स शुरू किए हैं। जिसपर आपको परीक्षा से जुड़े हर सवाल का जवाब मिल सकेगा। प्रयागराज में इसका कंट्रोल रूम बनाया गया है।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। यूपी बोर्ड ने 18 फरवरी से शुरू हो रहे दसवीं और बारहवीं के इम्तिहान से पहले स्टूडेंट्स को अनूठी सौगात दी है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों की मदद के लिए दो हेल्पलाइन नंबर शुरू किये हैं। स्टूडेंट्स इन नंबर्स पर फ्री में बातकर अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं। साथ ही, विषय के विशेषज्ञों की टीम से इम्तहान में कामयाबी पाने के टिप्स भी ले सकते हैं।

up-board-helpline

सुबह 8 से शाम 8 तक कर सकते हैं बात

बोर्ड ने इसके लिए प्रयागराज में अपने हेडक्वार्टर में कंट्रोल रूम भी बनाया है। इस कंट्रोल रूम में दो हेल्प लाइन नंबर्स पर सुबह आठ से रात आठ बजे तक बात की जा सकती है। यह कंट्रोल रूम परीक्षा ख़त्म होने तक काम करेगा। बोर्ड के इतिहास में यह पहला मौका है, जब स्टूडेंट्स की मदद के लिए दो हेल्प लाइन नंबर्स  जारी किये गए हैं। ये हेल्प लाइन नंबर्स हैं :- 18001805310 और 18001805312।

up-board-helpline

हेल्प लाइन नंबर्स और कंट्रोल रूम की औपचारिक शुरुआत मंगलवार शाम एक सादे समारोह में यूपी के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये की। इस मौके पर उन्होंने कंट्रोल रूम में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को ज़रूरी हिदायत दी। साथ ही, विषय विशेषज्ञ टीचर्स से भी बात की। उन्होंने परीक्षा को नक़ल विहीन और शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने को बड़ी चुनौती माना। उन्होंने बोर्ड के अफसरों को इन हेल्प लाइन नंबर्स के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा प्रचार करने को कहा।

18 फरवरी से शुरू हो रहे हैं इम्तिहान

इस बार के यूपी बोर्ड के इम्तिहान18 फरवरी से शुरू हो रहे हैं, जिसमे दसवीं व बारहवीं क्लास में 55 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स शामिल होंगे। बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव के मुताबिक, बोर्ड ने इस तरह का प्रयोग पहली बार किया है, जिससे छात्रों को काफी फायदा पहुंचने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:

18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, शिक्षा विभाग ने कसी कमर; इस बार दिखेंगे ये बड़े बदलाव यूपी बोर्ड ने नकल रोकने के लिये उठाया बड़ा कदम, दावा किया कि यह सबसे अचूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट की दिल्ली में बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा
श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट की दिल्ली में बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा
रामपुर जिला अस्पताल में वीडियो बनाने पर रोक, कार्रवाई की चेतावनी
रामपुर जिला अस्पताल में वीडियो बनाने पर रोक, कार्रवाई की चेतावनी
पीलीभीत में चला बुलडोजर, मेनका गांधी का बनवाया रिक्शा स्टैंड भी ध्वस्त
पीलीभीत में चला बुलडोजर, मेनका गांधी का बनवाया रिक्शा स्टैंड भी ध्वस्त
हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में अज्ञात पर FIR, निष्पक्ष जांच की मांग
हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में अज्ञात पर FIR, निष्पक्ष जांच की मांग

वीडियोज

UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027
PM Modi Gujarat Visit | Sandeep Chaudhary: PM के कार्यक्रम में Gen-Z की भीड़ बदलेगा सत्ता का समीकरण?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
Embed widget