एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2023: नकल कराने वालों के खिलाफ लगेगा NSA, 16 सेंटर्स संवेदनशील घोषित, पुलिस अलर्ट

UP Board Exam: इस बार वेबकास्टिंग के जरिए सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की मदद के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं.

यूपी बोर्ड (UP Board) की 10वीं और 12वीं क्लास के इम्तिहान 16 फरवरी से शुरू हो रहे हैं. इस बार की परीक्षा में 58 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल होंगे. पिछले साल बलिया में पेपर लीक की घटना से सबक लेते हुए सरकार ने इस बार नकल रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने के दावे किए हैं. इसके तहत पुलिस और एसटीएफ के साथ ही इंटेलिजेंस एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है. केंद्र से लेकर जिलों तक को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील कैटेगरी में चिन्हित किया गया है. 

इसके साथ ही यह भी साफ कर दिया गया है कि नकल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी तो साथ ही छात्रों को नकल कराने वाले माफियाओं के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी. 16 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाएं 4 मार्च तक चलेंगी. इस बार 58 लाख से ज्यादा स्टूडेंट 8753 केंद्रों पर परीक्षा देंगे. इनमें से 242 केंद्रों को अतिसंवेदनशील और 936 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है. प्रयागराज समेत 16 जिलों को पूरे तौर पर संवेदनशील घोषित कर वहां की पुलिस को खास तौर पर अलर्ट रहने को कहा गया है. 

521 सचल दस्तों को गठित किया गया

परीक्षा को नकल विहीन-शांतिपूर्वक और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरे प्रदेश में 455 जोनल मजिस्ट्रेट और 1390 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं. इसके साथ शासन स्तर पर हर जिले के लिए एक-एक अलग आब्जर्वर नियुक्त किया गया है. प्रदेश स्तर पर 521 सचल दस्तों को गठित किया गया है. जिला स्तर पर अलग से उड़ाका दल गठित किया जा रहा है. परीक्षा केंद्रों के हर एक कमरे में वॉइस रिकॉर्डर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

इस बार वेबकास्टिंग के जरिए सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की मदद के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं. साथ ही ईमेल और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए गए हैं. यूपी बोर्ड और सरकार की तरफ से साफ संदेश दिया गया है कि इस बार की परीक्षा में नकल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नकल करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा.

सरकार की तरफ से नकल रोकने के सख्त संदेश जारी होने के बाद परीक्षार्थियों से लेकर टीचर्स और अभिभावकों से लेकर केंद्र व्यवस्थापकों तक में हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि परीक्षार्थियों का कहना है कि यह बहुत अच्छा कदम है. उन्होंने पढ़ाई कर परीक्षा की पूरी तैयारी की हुई है और उम्मीद है कि वह ना सिर्फ अच्छे नंबरों से पास होंगे बल्कि उनका ज्ञान भी बढ़ेगा. प्रयागराज के रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल बांके बिहारी पांडेय के मुताबिक इस बार की परीक्षा फुलप्रूफ इंतजामों के बीच आयोजित की जाएगी. इसी विद्यालय के शिक्षक शिव नारायण-मनोज गुप्ता और ऋचा गोस्वामी का कहना है कि नकल पर सख्ती तो होगी, लेकिन इससे आम परीक्षार्थियों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: UP Politics: क्या गलत था कांग्रेस का दावा? राहुल गांधी के प्लेन लैंडिंग की अनुमति पर वाराणसी एयरपोर्ट का आया जवाब 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget