एक्सप्लोरर

UP Board 12th Result 2023: महोबा के शुभ छापरा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में किया टॉप, हासिल किए इतने अंक, जानें- क्या है सपना

UP Board 12th Result 2023 Live: शुभ छापरा ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद थी उनके नंबर अच्छे आएंगे. उनके पेपर काफी अच्छे गए थे, वो हमेशा टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करते थे.

UP Board 12th Result 2023 Topper: यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं के नतीजों का इंतजार खत्म हो गया है. इस बार समय से पहले बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों का एलान कर दिया गया है. हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है. वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में महोबा के शुभ छापरा (Shubh Chhapra) पूरे प्रदेश में टॉप किया है. जिसके बाद पूरे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है. शुभ आगे चलकर सिविल सर्विसेस में जाना चाहते हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं.

शुभ छापरा महोबा के चरखारी के सरस्वती विद्या मंदिर में बारहवीं कक्षा के छात्र हैं, उन्होंने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 500 में से 489 अंक हासिल हुए हैं और ये परीक्षा उन्होंने 97.80 फीसदी अंकों के साथ टॉप की है. शुभ ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद थी उनके नंबर अच्छे आएंगे. उनके पेपर काफी अच्छे गए थे, जिसके बाद उन्हें इन नतीजों की उम्मीद थी. पढ़ाई करने में उन्हें सबसे ज्यादा मदद स्कूल से मिली, स्कूल के टीचर्स ने उनका पूरा साथ दिया. शुभ ने कहा कि वो हमेशा टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करते थे. उन्हें पढ़ाई करना बहुत पसंद हैं, ऐसे में जब भी उन्हें टाइम मिलता था तो वो पढ़ाई करते थे. 

सिविल सर्विस में जाना चाहते हैं शुभ छापरा

शुभ छापरा बड़े होकर सिविल सर्विस में जाना चाहते हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वो आगे बीए करेंगे. उनका लक्ष्य एकदम क्लीयर हैं. उन्हें आगे चलकर सिविल सर्विस में ही जाना है. शुभ ने बताया कि हाई स्कूल में भी उनका रिजल्ट काफी अच्छा रहा था और उन्होंने दसवीं की परीक्षा में भी जिले में दूसरा स्थान हासिल किया था.

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार 75.52 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं. बीते सालों की तरह इस बार भी छात्रों से ज्यादा छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण रही हैं. शुभ के बाद दूसरे नंबर पर पीलीभीत के छात्र सौरभ गंगवार हैं. सौरभ ने 500 में 486 अंक यानी 97.20 फीसदी नंबर हासिल किए हैं. राज्य के टॉपर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर ही अनामिका भी हैं. इटावा की छात्रा अनामिका और सौरभ गांगवार दोनों को 97.20 फीसदी अंक मिले हैं.

ये भी पढ़ें-  UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं में सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने बनी टॉपर, 98.33 फीसद अंक किए हासिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget