एक्सप्लोरर

यूपी में डिप्टी सीएम के घर में नहीं घोषित हो सका जिलाध्यक्ष का नाम, तीन करीबी थे दावेदार

BJP की यूपी यूनिट में 68 जिलों के अध्यक्षों का नाम घोषित किया गया है. हालांकि एक डिप्टी सीएम के गृह जनपद में तनातनी के दावे बीच नाम का ऐलान नहीं हो सका है.

UP BJP List: भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने 68 जिलों के जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है. हालांकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद में नाम का ऐलान नहीं हो पाया है. 

केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद कौशांबी में रविवार, 16 मार्च को  अध्यक्ष का नाम घोषित नहीं हो सका .कौशांबी जिले के अध्यक्ष का नाम भी आज प्रयागराज से ही घोषित होना था .जिलाध्यक्ष के नाम पर खींचतान होने की वजह से घोषणा फिलहाल टाल दी गई है .कौशांबी में भी केशव प्रसाद मौर्य के तमाम करीबी प्रबल दावेदार थे

वहीं बीजेपी ने प्रयागराज के तीनों संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है. संजय गुप्ता बने भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष पूर्व एमएलसी निर्मला पासवान गंगापार की  जिलाध्यक्ष बनी  हैं. वहीं राजेश शुक्ला  यमुनापार  बीजेपी के जिलाध्यक्ष बने.

यूपी बीजेपी की पहली लिस्ट पर भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दी प्रतिक्रिया, कार्यकर्ताओं से की ये अपील

प्रयागराज में डिप्टी सीएम का वर्चस्व?
प्रयागराज में जिला पंचायत सभागार में तीनों जिलों के अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया गया. प्रदेश महामंत्री और एमएलसी अनूप गुप्ता ने अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया. तीनों अध्यक्षों के लिए 200 के करीब नेताओं ने आवेदन किए थे.  प्रयागराज में बीजेपी ने अध्यक्षों के नाम के जरिए जातीय समीकरण साधा है. 

नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ओबीसी वर्ग से हैं. गंगापार की निर्मला पासवान दलित वर्ग की है, जबकि यमुनापार के राजेश शुक्ला ब्राह्मण वर्ग के हैं. 

अध्यक्षों में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का वर्चस्व दिखाई दिया महानगर और गंगा पार की अध्यक्ष उनके खेमे के हैं. जबकि यमुनापार के अध्यक्ष राजेश शुक्ला को पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी का करीबी बताया जाता है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झांसी: सेकंड हैंड कार खरीदने आया शख्स, ट्रायल के नाम पर लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद
झांसी: सेकंड हैंड कार खरीदने आया शख्स, ट्रायल के नाम पर लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद
लखनऊ: BJP युवा मोर्चा नेता की हत्या का खुलासा, सिगरेट पीने को लेकर हुआ था विवाद, 3 आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ: BJP युवा मोर्चा नेता की हत्या का खुलासा, सिगरेट पीने को लेकर हुआ था विवाद, 3 आरोपी गिरफ्तार
UP: अखिलेश के 'पत्रकार' वाले तंज पर भड़के ब्रजेश पाठक, सोशल मीडिया पर छिड़ी सियासी जंग
यूपी: अखिलेश के 'पत्रकार' वाले तंज पर भड़के ब्रजेश पाठक, सोशल मीडिया पर छिड़ी सियासी जंग
गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताई चिंता, बोलीं- 'अपराधियों को...'
गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताई चिंता, बोलीं- 'अपराधियों को...'

वीडियोज

UP Electricity Price Hike: भारी किल्लत के बीच बढ़ी दरें, आपके बिल पर कितना असर पड़ेगा! | Breaking
New Tata Tiago Facelift 2026: Budget Hatchback Segment की Game Changer? #tata #tatatiago #autolive
New Honda City facelift hybrid drive review and mileage | #hondacity #hondacityfacelift #autolive
Tata Tiago Ev facelift vs old: Kya changes hain? #tata #tatatiago #autolive
नई Tata Tiago EV Facelift से Petrol Car भूल जाएंगे? #tata #tatatiago #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर, आगरा में ताजमहल और अब जैसलमेर... भारत आईं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी का पूरा रूटीन
दिल्ली में अक्षरधाम, आगरा में ताजमहल और जैसलमेर... भारत आईं ट्रंप की बेटी टिफनी का रूटीन
राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने का नोटिस, बीजेपी मंत्री नंदकिशोर राम को हुआ आवंटित
राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने का नोटिस, बीजेपी मंत्री नंदकिशोर राम को हुआ आवंटित
कॉकरोच जनता पार्टी पर आया RSS का पहला रिएक्शन, कहा- भारत के  जेन-Z...
कॉकरोच जनता पार्टी पर आया RSS का पहला रिएक्शन, कहा- भारत के  जेन-Z...
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
Karuppu Box Office Worldwide: तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' ने थलपति विजय की 'वरिसू' को चटाई धूल, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार हुई कमाई
तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' ने थलपति विजय की 'वरिसू' को चटाई धूल, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के हुई पार
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
महाराष्ट्र जहरीली शराब कांड: 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा
महाराष्ट्र जहरीली शराब कांड: 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा
राजस्थान के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, सरकार कराएगी मुफ्त तीर्थ यात्रा, ऐसे करें आवेदन
राजस्थान के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, सरकार कराएगी मुफ्त तीर्थ यात्रा, ऐसे करें आवेदन
Embed widget