एक्सप्लोरर

बंगाल का रुख करेंगे यूपी के बीजेपी नेता, सीएम योगी भी संभालेंगे मोर्चा, ऐसी रहेगी रणनीति

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने रणनीति को अंजाम देना शुरु कर दिया है. इस कड़ी में उत्तर प्रदेश से बड़े नेता भी मैदान में उतरेंगे. सीएम योगी भी चुनाव प्रचार के लिये मैदान में उतर सकते हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश बीजेपी के दो वरिष्ठ नेता अब पश्चिम बंगाल की ओर रुख कर रहे हैं, जहां अगले साल चुनाव होने वाले हैं. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी महासचिव (संगठन) सुनील बंसल इस सप्ताह के अंत में पश्चिम बंगाल में होंगे, जहां वे पार्टी के कार्यकतार्ओं के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

सीएम योगी भी करेंगे बंगाल का दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जल्द ही पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे, हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है. पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, "देशभर के भाजपा नेताओं को 'मिशन बंगाल' के साथ काम सौंपा जाएगा. वहीं यूपी में बीजेपी ने सफलतापूर्वक दो प्रभावशाली जाति समूहों- दलितों और ओबीसी को 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव और साथ ही 2017 यूपी चुनाव से पहले अपने पाले में किया है.

उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में भी, भाजपा मछुआरों और 'मातुआ' के साथ जुड़ने का प्रयास कर रही है, जो बांग्लादेश में मूल रूप से एक दलित शरणार्थी समूह है और जिसका प्रभाव राज्य की 50 विधानसभा सीटों पर फैला हुआ है."

इस तरह होगा कार्यक्रम

ओबीसी नेता केशव प्रसाद मौर्य पश्चिम बंगाल में कम से कम 30 विधानसभा क्षेत्रों में जा सकते हैं, जिसमें हावड़ा, सेरामपुर, आरामबाग और उलुबेरिया जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं. इसके अलावा, यूपी के बीजेपी नेता और कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल में हिंदी भाषी मतदाताओं से जुड़ेंगे, जिनमें से कई बंगाली मूल के नहीं हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से 200 सीटें जीतने लक्ष्य पार्टी के लिए सेट किया है. उत्तर प्रदेश से आने वाले केंद्रीय मंत्री भी आने वाले हफ्तों में पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे.

ये भी पढ़ें.

मेरठ: एसटीएफ ने अवैध हथियार बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget