एक्सप्लोरर

यूपी में बीजेपी के नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट का इंतजार खत्म, इस तारीख को होगा नाम का ऐलान

UP District President List: उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान कब होगा इसकी तारीख सामने आ गई है. इस बार बीजेपी जिला स्तर पर नाम घोषित करेगी.

UP District President List: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नए जिलाध्यक्षों की नई सूची का इंतजार खत्म होने जा रहा है. जल्द ही इसका ऐलान कर दिया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के नए जिलाध्यक्षों की सूची 16 मार्च को घोषित कर दी जाएगी. पहली सूची में 80-85 जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान किया जाएगा लेकिन, इस बार ये सूची प्रदेश स्तर पर घोषित नहीं होगी बल्कि प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य जनपदों में जाकर नए जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान करेंगे. 

केंद्रीय नेतृत्व के बाद ये बड़ा फैसला लिया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रत्येक जिले में पार्टी की ओर से पर्यवेक्षक, जिला चुनाव अधिकारी व वरिष्ठ पदाधिकारी भेजे जाएंगे. उनकी मौजूदगी में भी नए ज़िलाध्यक्ष के नामों का ऐलान होगा. केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिल गई है जिसके बाद अब आगे की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पहली लिस्ट में 80-85 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए जाएंगे. पार्टी में अभी भी 15-20 सीटों पर पार्टी जिलाध्यक्षों के नामों को लेकर अंतिम फैसला नहीं ले पाई है. 

16 मार्च को होगा यूपी के ने नए जिलाध्यक्षों का ऐलान
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन की दृष्टि से प्रदेश को 98 जिलों में बांट रखा है. कई सीटों पर सामाजिक समीकरण और आपसी खींचतान की वजह से जिलाध्यक्ष के नाम पर आम सहमति नहीं बन पा रही थी, लेकिन अब केंद्रीय नेतृत्व से इस सूची को हरी झंडी मिल चुकी है. दिल्ली से मिले निर्देशों के मुताबिक पहले जिला चुनाव अधिकारियों आवंटित जिलों में भेजा जाएगा और वहीं जाकर वो नए जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान करेंगे.

हालांकि बीजेपी नेताओं के लिए ये भी कम सिरदर्द का काम नहीं है. माना जा रहा है कुछ जगहों पर उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में पार्टी हर कदम फूंक-फूंक कर आगे बढ़ा रही है. जिलाध्यक्षों की सूची आने के बाद यूपी के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जा सकेगा. 
इनपुट- विवेक राय

नए विवादों में घिरी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, टीचर्स एसोसिएशन ने खोला मोर्चा, चिट्ठी लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget