एक्सप्लोरर

UP BJP में घमासान! ब्रजेश पाठक से मिले ओम प्रकाश राजभर समेत कई मंत्री, सामने आई तस्वीरें

UP Politics: यूपी बीजेपी में अपने सहयोगियों और मंत्रियों से मुलाकातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात की.

UP Politics: उत्तर प्रदेश की बीजेपी इकाई में केंद्रीय नेतृत्व के दखल के बाद सब कुछ ठीक होने का दावा किया जा रहा है लेकिन, ऐसा दिख नहीं रहा है. बीजेपी और उसके सहयोगियों के अंदर अब भी एक दूसरे से मुलाकातों की तस्वीरें सामने आ रही है, जिससे कयास लग रहे हैं कि अब भी प्रदेश में 'ऑल इज वेल' नहीं है. इसी कड़ी में बुधवार को एनडीए के सहयोगी और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात की. जिसके बाद कयास तेज हो गए हैं. 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बुधवार को मंत्री ओम प्रकाश राजभर समेत कई अन्य मंत्रियों से भी मुलाकात की. उन्होंने इसे शिष्टाचार भेंट ही बताया है. ब्रजेश पाठक ने मुलाकात की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- 'आज आवास पर मा० मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री ओमप्रकाश राजभर जी, मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार श्री गिरीश चंद्र यादव जी, मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार श्री संदीप सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की.' 

राजभर ने भी शेयर की कई तस्वीरें
वहीं दूसरी तरफ ओम प्रकाश राजभर ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ब्रजेश पाठक के साथ तस्वीर शेयर की है. इसमें वो ब्रजेश पाठक से साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. राजभर ने लिखा- 'माननीय उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी से उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंटकर कुशलक्षेम की जानकारी प्राप्त की.'

इससे पहले लखनऊ में भी बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक में  बीजेपी में सियासी घमासान चर्चा का विषय बन गया था. इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक से पहले से मौजूद थे लेकिन जब सीएम योगी आदित्यनाथ मंच पर आने वाले थे उसी वक्त दोनों डिप्टी सीएम मंच से उठकर चले गए. इस राजनीतिक घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद कई तरह की अटकलों ने ज़ोर पकड़ना शुरू कर दिया. 

हालांकि यूपी विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक में दोनों डिप्टी सीएम, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दिखाई दिए थे. लेकिन इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद और सीएम योगी के बीच कोई बात नहीं हुई. इस दौरान ब्रजेश पाठक इस दौरान उनसे बात करते हुए दिखाई दिए. 

Raja Bhaiya News: योगी सरकार के इस फैसले के विरोध में उतरे राजा भैया, कहा- 'ये जनता के हित में नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget