एक्सप्लोरर

UP Politics: भूपेंद्र सिंह चौधरी को यूपी BJP प्रदेश अध्यक्ष बनाने की क्या है पांच बड़ी वजह? जानें

यूपी सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को यूपी बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है. माना जा रहा है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए भूपेंद्र सिंह चौधरी को ये कमान दी है.

UP BJP Chief: उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chaudhary) को यूपी बीजेपी का नया अध्यक्ष (UP BJP Chief) बनाया गया है. माना जा रहा है कि बीजेपी ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए भूपेंद्र सिंह चौधरी को ये कमान दी है. उनके पास संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है और पश्चिमी यूपी में बड़े जाट नेता के तौर पर जाने जाते हैं. 

भूपेंद्र सिंह चौधरी को कमान देने की पांच बड़ी वजह 

    • यूपी में कुल चार से छह फीसदी जाट वोटर्स हैं.
    • जाट वोटर्स की पश्चिमी यूपी में कुल 17 फीसदी हिस्सेदारी है.
    • लोकसभा की 18 फीसदी सीटों पर प्रभाव है.
    • विधानसभा की 120 सीटों पर प्रभाव है. दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और मध्य प्रदेश जाट वोटर्स का प्रभाव है.
    • इसके साथ-साथ संगठन को आगे बढ़ाने का लंबा अनुभव है.
    • पश्चिमी यूपी के किसानों से जोड़कर भी ये फैसला देखा जा रहा है. 

भूपेंद्र सिंह चौधरी के अबतक के राजनीतिक सफर पर डालें नजर

बता दें कि भूपेंद्र सिंह चौधरी उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं. वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं. उन्हें 10 जून 2016 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य चुना गया था. भूपेंद्र सिंह चौधरी का जन्म मुरादाबाद जिले के गां महेंद्री सिकंदरपुर में हुआ था. भूपेंद्र चौधरी का जन्‍म साल 1966 में एक किसान परिवार में हुआ था.

भूपेंद्र सिंह चौधरी की शुरुआती शिक्षा गांव के ही प्राथमिक स्कूल में हुई और फिर मुरादाबाद के आरएन इंटर कॉलेज से उन्होंने 12वीं पास की. वह आगे चलकर विश्व हिंदू परिषद से जुड़े और फिर 1991 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली. इसके दो साल बाद वह बीजेपी की जिला कार्यकारिणी के सदस्य बन गए. इसके बाद 2006 में उन्हें पार्टी का क्षेत्रीय मंत्री और 2012 में पार्टी का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया. वह 2016 में एमएलसी नामित हुए. राज्य में 2017 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद उन्हें पंचायतीराज राज्यमंत्री बनाया गया. 1999 के लोकसभा चुनाव में उनको बीजेपी के टिकट पर संभल से चुनाव लड़ाया गया था. इस चुनाव में वह मुलायम सिंह यादव से हार गए थे.

ये भी पढ़ें-

UP Politics: अखिलेश को चौतरफा घेरेंगे चाचा शिवपाल यादव, आदित्य यादव के इस एलान से बढ़ी सरगर्मी

Watch: BJP विधायक का वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव का दावा- 'खुलेआम थानों में हो रही वसूली'

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
प्रयागराज में TGT अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, शिक्षा निदेशालय में घुसे प्रदर्शनकारी
प्रयागराज में TGT अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, शिक्षा निदेशालय में घुसे प्रदर्शनकारी
नावों की सुरक्षा से लेकर पंजीकरण तक नई व्यवस्था, योगी सरकार बनाएगी ‘इनलैंड वाटर अथॉरिटी’
नावों की सुरक्षा से लेकर पंजीकरण तक नई व्यवस्था, योगी सरकार बनाएगी ‘इनलैंड वाटर अथॉरिटी’

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget