एक्सप्लोरर

Crime News: 'आपका बेटा रेप केस में फंस गया...', पैसे ऐंठने की नई तरकीब अपना कर पिता से ऐंठे लाखों रुपये

Basti Cyber Fraud Case: साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाते हुए बस्ती में पिता से लाखों रुपये ऐंठ लिए. जिसके बाद पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि पैसे भेजने के वक्त जागरूक रहें.

Basti Cyber Fraud News Today: बस्ती जनपद में कई ऐसे केस सामने आ चुके हैं, जिसमें साइबर ठग किडनैपिंग और रेप के आरोप में लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं. कभी बच्चे का किडनैपिंग बताकर उनके परिवार वालों से लाखों ठगे ले रहे हैं, तो कभी रेप के आरोप में बच्चे के फंसे होने की धौंस दिखाकर जेल जाने से बचाने के लिए ठगी कर रहे हैं.

ऐसे मामलों के सामने आने के बाद साइबर क्राइम की टीम भी हैरत में है कि इस नए साइबर अटैक से कैसे निपटा जाए. लोगों की मनसा को भाप कर उन्हें अपनी साजिश कर शिकार बनाया जा रहा और पल भर में उनसे ऑनलाइन रुपए ठग लिए जा रहे हैं. कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं मगर अभी तक पुलिस को इन मामलों में किसी प्रकार की कोई सफलता हाथ नहीं लगी है.

साइबर ठगों ने पैसे ऐंठने का अपनाया नया तरीका

बस्ती जिले में साइबर ठगों ने बेटे को रेप का आरोपी बताकर पिता से 1.37 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली है. यह घटना मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कुरियार गांव की है. ठगी के शिकार बने पिता रामरक्षा निवासी ग्राम कुरियार की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है. पीड़ित ने बताया कि ठगों ने उन्हें धमकाया तो वह डर गए. इस दौरान उन्होंने उनके बेटे को रेप केस से बचाने के लिए कई बार में अलग-अलग तीन अकाउंट नंबर देकर फोन-पे के जरिए एक लाख 37 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए.

खुद को क्राइम ब्रांच, सीबीआई अधिकारी बताते हुए कहा कि तुम्हारे बेटे को नोएडा स्थित उसके कॉलेज से लाकर रेपकांड के मामले में बंद किए हैं. यदि अपने बेटे को छुड़ाना चाहते हैं तो रुपये की व्यवस्था करोय. डर की वजह से रामरक्षा ने नीतीश कुमार और राजू अंसारी के फोन-पे नंबर पर रुपये भेज दिया. पैसे देने के बाद अपने बेटे से बात करने की कोशिश की तो संपर्क नहीं हुआ. बाद में उनके बेटे ने कॉल बैक किया तब जाकर ठगी का पता चला.

साइबर ठगों ने लाखों रुपये ऐंठे

इसके अलावा रुदौली थाना क्षेत्र के एक पिता से उसके बेटे के किडनैपिंग की बात बता कर उनसे डेढ़ लाख रुपए ठग लिए गए. साइबर ठगो ने हाई स्कूल के एक बच्चे के पिता को फोन किया और कहा कि आपका बच्चा किडनैप हो गया है और हूबहू उसकी ही आवाज सुन कर पिता को धमकाया कि अगर पैसे नहीं दोगे तो तुम्हारे बच्चे की हत्या कर दी जाएगी. इसके बाद घबराकर बच्चे के पिता ने साइबर ठग को आनन फानन में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर दिए.

इसके बाद जब उन्होंने कुछ देर बार अपने बेटे को फोन किया तो उसने बताया कि वह तो बिल्कुल ठीक है और एग्जाम में बैठे होने के कारण मोबाइल बंद कर दिया था. जैसे ही उन्हें जानकारी हुई कि अब वह ठगी के शिकार हो गए हैं तो उन्होंने स्थानीय थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराई मगर अभी इस मामले में भी पुलिस के हाथ खाली है. एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि साइबर ठगो ने ठगी का नया तरीका ढूंढ लिया है, कई मामले सामने आ रहे है जिनमे मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है. पुलिस लोगों से अपील भी कर रही है लोग जागरूक रहें और बिना सोचे समझे किसी को पैसे ट्रांसफर न करें.

ये भी पढ़ें: UP Weather Today: यूपी में गर्म हवाओं और तेज धूप ने किया परेशान, इन जिलों में 40 के पार पहुंचा पारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget