एक्सप्लोरर

प्रेम-प्रसंग के चलते पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, लूट की झूठी कहानी रच कर दिया वारदात को अंजाम

Bareily News: यूपी के बरेली में एक पति ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए लूट की झूठी कहानी बनाकार मौत की नींद सुला दिया, जिसका खुलासा पुलिस ने किया है.

यूपी बरेली के आंवला-वजीरगंज मार्ग पर महिला की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जिस वारदात को शुरू में लूट और हत्या बताया जा रहा था, वह असल में पति द्वारा की गई सुनियोजित हत्या निकली. 

पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में पति सहित उसकी महिला प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में प्रेमप्रसंग में बाधा बन रही पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए पति ने ही इस वारदात को अंजाम दिया. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

रास्ते में दिया वारदात को अंजाम

बदायूं  के थाना वजीरगंज के गांव व्यूली निवासी ओम शरण अपनी पत्नी अमरवती के साथ घटना वाले दिन पूर्णागिरि दर्शन के बाद ट्रेन से लौटे थे. वह  देर रात ससुराल मोतीपुरा पहुंचे और वहां से बाइक लेकर पत्नी संग गांव रवाना हो गए. 

रास्ते में आंवला-वजीरगंज मार्ग स्थित कंन्थरी मंदिर के पास पत्नी की लूटपाट के दौरान  मौत हो गई. ओम शरण ने पुलिस को बताया कि कुछ बदमाशों ने लूटपाट कर उनकी पिटाई की, जिससे पत्नी की मौत हो गई.

मौके पर पहुंची पुलिस टीम

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, एसपी ग्रामीण अंशिका वर्मा, एसपी क्राइम, फॉरेंसिक व एसओजी टीमें मौके पर पहुंचीं. घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई. पुलिस को महिला के शरीर पर अधिकतर जेवरात सुरक्षित मिले सिर्फ एक कान का टॉप्स गायब था.

 इसके अलावा पति अपने बयानों में बार-बार विरोधाभास उत्पन्न कर रहा था. लूट करने वालों की संख्या, हुलिया और घटना का क्रम स्पष्ट नहीं बता पा रहा था. जिसके बाद पुलिस को शक हुआ तो फिर युवक पर प्रेशर बनाया गया जिसमें उसने पूरी बात बताई.

एसपी ग्रामीण ने क्या बताया?

एसपी ग्रामीण अंशिका वर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतका के पति ओम शरण का एक महिला से पिछले छह महीने से प्रेमप्रसंग चल रहा था. इस रिश्ते में पत्नी सबसे बड़ी बाधा बन रही थी. कई बार पत्नी से कहासुनी भी हो चुकी थी. इसी कारण उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और हत्या को लूट की वारदात का रूप देने की कोशिश की.

पुलिस की सख्त पूछताछ में आरोपी ओम शरण टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. देश मे अभी तक महिलाओं की बेवफाई के मामले सामने आ रहे थे , लेकिन बरेली में पति की बेवफाई की खबर ने साबित कर दिया है कि अपराध किसी भी दिमाग की उपज हो सकता है.

Input By : भीम मनोहर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Joshimath Helicopter Crash LIVE: जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, शव बरामद
Live: जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, शव बरामद
दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, 6 घंटे में होंगे धार्मिक स्थलों के दर्शन
दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, 6 घंटे में होंगे धार्मिक स्थलों के दर्शन
'UP में UCC' वाले अमित शाह के ऐलान पर कपिल सिब्बल बोले- पहले भी कई ख्वाब दिखाए
'UP में UCC' वाले अमित शाह के ऐलान पर कपिल सिब्बल बोले- पहले भी कई ख्वाब दिखाए
मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बाद CM धामी के निर्देश, आपदा प्रबंधन अलर्ट मोड पर
मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बाद CM धामी के निर्देश, आपदा प्रबंधन अलर्ट मोड पर

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget