एक्सप्लोरर

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आईवीआरआई के 11वें दीक्षांत समारोह में हुईं शामिल, विश्वविद्यालयों को दी नसीहत

Bareily News: भारतीय पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान के 11वें दीक्षांत समारोह में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ शामिल हुईं. इस बीच उन्होंने छात्रों को संबोधित किया.

Bareily News: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को कहा कि विश्वविद्यालयों को अनुसंधान व नवाचार समाज की जरूरतों के अनुसार करना चाहिए ताकि इनसे महिलाओं, किसानों और अन्य जरूरतमंद वर्गों की समस्याओं को सुलझाने में मदद मिल सके.

राज्यपाल ने यहां भारतीय पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के 11वें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा, 'हम कहां हैं, हमारी कमियां क्या हैं, हमारी खूबियां क्या हैं, जरूरत क्या है, समस्या क्या है. जब तक हम इन्हें सामने रखकर काम नहीं करेंगे तब तक किसी को कोई फायदा नहीं होने वाला है.'

विश्वविद्यालयों को दी हिदायत
पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालयों को केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज की आवश्यकताओं को समझते हुए अनुसंधान और नवाचार के जरिये महिलाओं, बच्चों, किसानों एवं अन्य रूरतमंद वर्गों की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में भी कार्य करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालयों को यह भी देखना चाहिए कि विद्यार्थियों में कौन-सा कौशल है, वे समाज के किन वर्गों की समस्याओं को हल करने में सक्षम हैं और कैसे अपने ज्ञान को समाज के लिए उपयोगी बना सकते हैं.

आनंदीबेन पटेल ने कृषि व पशुपालन पर दिया जोर
राज्यपाल ने कहा, 'विश्वविद्यालयों को समाज के उन वर्गों तक भी ज्ञान को पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है, जैसे महिलाएं और किसान.'
आनंदी बेन पटेल ने कहा कि वह खुद कृषि व पशुपालन दोनों क्षेत्रों से जुड़ी रही हैं और उनका अनुभव बताता है कि जब तक हम स्वयं महिलाओं और किसानों के साथ बैठकर उनकी वास्तविक जरूरतों और समस्याओं को नहीं समझेंगे, तब तक उनके लिए सार्थक समाधान संभव नहीं हो सकता.

राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल सम्मान देने का अवसर नहीं होता, यह एक प्रेरणादायक अवसर होता है, जहां छात्र-छात्राओं को भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन प्राप्त होता है. उन्होंने कहा कि यह परंपरा वर्षों से चलती आ रही है और इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने जीवन के अगले पड़ाव के लिए तैयार करना होता है.

राज्यपाल ने साझा किया अपना अनुभव
पटेल ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, 'जब मैं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल का कार्यभार संभालने जा रही थी, तब मैं प्रधानमंत्री जी (नरेंद्र मोदी) से मिलने गई कि मुझे क्या करना चाहिए, क्योंकि एक ओर यह कहा जाता है कि यह तो ऐसा पद है कि हम कुछ नहीं कर सकते और मैं तो गुजरात में 30 साल काम करके आई हूं.

उन्होंने कहा, 'इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी चिंता व्यक्त की और उनकी चिंता यह थी कि भारत भर में हमारा कोई विश्वविद्यालय दुनिया के शीर्ष 500 विश्वविद्यालयों में शामिल नहीं है. हमें प्रयास करके, विश्वविद्यालयों में मेहनत करके, बैठकर, सोचकर मार्गदर्शन करके वहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो, शोध हो.' 'प्रधानमंत्री मोदी ने मुझसे कहा कि हमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन करवाना है और बच्चों की मेधा को निखारना है. भारत के किसानों और अन्य वर्गों की क्या समस्याएं हैं उनका समाधान कैसे किया जाए इस बारे में बताना है.' कृषि विश्वविद्यालयों को एनएएसी मूल्यांकन और एनआईआरएफ रैंकिंग के लिए भी प्रेरित और निर्देशित किया गया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Badaun News: HPCL के दो अफसरों की हत्या के बाद हटाए गए बदायूं SSP, अंकिता शर्मा का मिली जिम्मेदारी
HPCL के दो अफसरों की हत्या के बाद हटाए गए बदायूं SSP, अंकिता शर्मा का मिली जिम्मेदारी
यूपी: वर्ष प्रतिपदा पर अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राम मंदिर में करेंगी श्री राम यंत्र की पूजा
यूपी: वर्ष प्रतिपदा पर अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राम मंदिर में करेंगी श्री राम यंत्र की पूजा
राहुल गांधी पर भड़कीं मायावती, बोलीं- 'कांग्रेस की वजह से बनानी पड़ी बसपा', समर्थकों को किया सावधान
राहुल गांधी पर भड़कीं मायावती, बोलीं- 'कांग्रेस की वजह से बनानी पड़ी बसपा', समर्थकों को किया सावधान

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
LPG Crisis: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
Embed widget