एक्सप्लोरर

यूपी में ट्यूशन टीचर का टॉर्चर, होमवर्क न करने पर हैवान शिक्षक ने बच्चे को बेरहमी से पीटा

UP News: होमवर्क पूरा नहीं करने पर ट्यूशन टीचर ने बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी. शिक्षक की पिटाई से बच्चा बुरी तरह जख्मी हुआ है. परिवार वालों ने पुलिस से शिकायत की है.

Banda News: यूपी के बांदा में एक बच्चे के होमवर्क न करने पर ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर ने उसकी छड़ी से बेरहमी से पिटाई कर दी. टीचर की पिटाई से बच्चे के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म हो गए. बच्चे के परिजनों ने उसे  तत्काल अस्पताल ले जाकर बच्चे का इलाज कराया. टीचर की पिटाई से बच्चा बुरी तरह सहम गया है. बच्चे के परिजनों  ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस आरोपी टीचर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच में जुट गई है. पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मोहल्ले का है.

क्योटरा मोहल्ले के हमीरपुर जनपद का रहने वाला अवधेश नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी रेखा और दो बच्चों आयुष और अनुराग के साथ एक किराए के मकान में रहता है. उसके घर पर उसके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने आशु नाम का टीचर आया करता था. अवधेश की पत्नी रेखा और पीड़ित बच्चे ने बताया कि कल आशु जब ट्यूशन पढ़ाने घर आया तो 7 वर्षीय आयुष ने होमवर्क नहीं किया था. आयुष के होमवर्क न की वजह से आक्रोशित होकर टीचर आशु ने एक छड़ी से आयुष की बेरहमी से पिटाई कर दी.

टीचर बच्चे को मारते-मारते तोड़ी छड़ी
वहीं बच्चे की मां रेखा ने बताया कि टीचर ने इतनी बेरहमी से पिटाई की थी कि मारते -मारते छड़ी भी टूट गई थी,  उसके शरीर पर कई जगह गहरे जख्म हो गए थे. रेखा ने जब बच्चे के शरीर पर घाव देखे तो आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंची और उसका उपचार कराया. मासूम बच्चे की इतनी बेरहमी से पिटाई के बाद आयुष के परिजनों ने शहर को कोतवाली में आरोपी टीचर आशु के विरुद्ध लिखित तहरीर दी है. पुलिस आरोपी टीचर  के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

टीचर द्वारा होमवर्क न करने पर बच्चे की बच्चे की बेरहमी से पिटाई किए जाने के मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. इसकी विवेचना की जा रही है. विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: योगी सरकार में 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' बना बदमाशों के लिए काल, दस के दम से टूटी अपराधियों की कमर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget