एक्सप्लोरर

Baghpat Murder Case: बागपत में सानिया हत्याकांड से पुलिस ने उठाया पर्दा, सगे भाई और चाचा ने मिलकर दिया था वारदात को अंजाम

Baghpat Murder Case: यूपी के बागपत में 22 जुलाई को प्रेम प्रसंग के चलते सानिया नाम की युवती की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में अब पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है.

पुलिस ने सानिया हत्याकांड का सनसनीखेज राजफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें सानिया का भाई और चाचा भी शामिल है. सानिया दूसरे समुदाय दलित युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी थी जिससे समाज में बेइज्जती हो रही थी.

 इसी से परेशान होकर उन्होंने सानिया की गला दबाकर हत्या कर शव को कब्र में दबा दिया और सागर को पीट-पीटकर भगा दिया. इस वारदात को सानिया के परिजन और रिश्तेदारों ने वारदात को अंजाम दिया था. छह आरोपियों को जेल भेज दिया गया है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है. सभी आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी. 

प्रेम प्रसंग के चलते की थी हत्या
पलड़ा गांव में प्रेम प्रसंग के कारण 22 जुलाई की रात 16 साल की सानिया को उसके ही परिजन और रिश्तेदारों ने मौत के घाट उतार दिया था और टीबी से मौत होने की बात कहते हुए शव को कब्रिस्तान में दफना दिया था. 

सानिया के प्रेमी सागर के पिता रामपाल की सूचना पर पुलिस ने किशोरी के ताऊ मतलूब पुत्र सईद को पकड़कर पूछताछ की तो पूरी घटना का राजफाश हो गया. शनिवार को पुलिस ने मतलूब की निशानदेही पर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. 

इस हत्याकांड पर बागपत पुलिस ने क्या क्या कहा?
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में किशोरी के पिता वलीस, भाई साहिब, ताऊ मतलूब, चाचा सादिक पुत्र सईद, तहेरे भाई आरिस निवासी पलड़ा, फूफा नसीम पुत्र युनूस निवासी असारा, फूफा शान मोहम्मद पुत्र युसूफ, फुफेरे भाई अरमान पुत्र शान मोहम्मद निवासी सुन्ना थाना कांधला शामली व तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.

 आरोपियों ने सानिया के मुंह पर कपड़ा रखकर दबा दिया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद रिश्तेदार अपने-अपने गांव को चले गए. एसपी ने बताया कि रविवार को पुलिस ने भाई साहिब, चाचा सादिक, फुफेरे भाई अरमान, फुफा शान मोहम्मद व नसीम, ताऊ मतलूब को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से आरोपियों को जिला कारागार भेज दिया. अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.

सानिया के परिजनों ने क्या बताया?
 सानिया के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह दूसरे समुदाय के सागर से शादी करने की जिद पर अड़ी थी इससे समाज में उनकी बेइज्जती हो रही थी. उसे समझाकर अपने धर्म के युवक से शादी करने को कहा गया, लेकिन वह नहीं मानी, जिसके बाद उसकी हत्या करनी पड़ी.

मुस्लिम सानिया का दलित लड़के सागर से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका पता सानिया के परिजनों काे चल गया था. अचानक 15 जुलाई को सानिया घर से लापता हो गई थी. सानिया के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो 16 जुलाई को वह हिमाचल में सागर के पास मिली. गांव में लाकर सानिया के परिजनों ने दोनों की पिटाई की.

हत्या कर शव को कब्र में किया दफन
सागर किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भाग गया. जबकि सानिया की स्वजन ने 22 जुलाई की रात्रि उसका गला दबाकर हत्या कर शव कब्रिस्तान में दफना दिया. 23 जुलाई की तड़के शव को कब्रिस्तान में दफना दिया. 24 जुलाई को सागर के पिता ने इस मामले की पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पूरी घटना से पर्दा उठ गया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget