एक्सप्लोरर

Gonda News: गोंडा में गिरफ्तार आईएसआई एजेंट मोहम्मद रईस को लेकर बड़ा खुलासा, मां ने बताई ये बड़ी बात

UP ATS: आरोपी मोहम्मद रईस की मां का कहना है कि उनके एक रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं. जिनसे अक्सर उनकी बातें होती हैं. पिता का कहना है कि वो पंचर जोड़कर ही घर का खर्च चलाते हैं.

Gonda ISI Agent Arrest: यूपी के गोंडा (Gonda) में लगातार एटीएस (ATS) जिले में छापेमारी कर आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने में जुटी हुई है. बीते दिनों गोंडा के सद्दाम शेख नाम के आतंकी को गिरफ्तार किया था, जिसे लेकर खुलासा हुआ है कि वो हिन्दू था और उसका असली नाम रंजीत सिंह था. रंजीत अपने घर से भाग गया था जिसके बाद वो अपने दोस्त आरिफ के संपर्क में आया और धर्मांतरण कर लिया. वहीं अब बीते दिनों गिरफ्तार संदिग्ध मोहम्मद रईस को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है. 

यूपी एटीएस ने बीते दिनों तरबगंज के पुरवा गांव से मोहम्मद रईस को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया था, जिसे लेकर पुलिस का दावा है कि वो पाकिस्तानी आईएसआई का जासूस है. उसने पूछताछ के दौरान कई अन्य जानकारियां भी दी हैं. एटीएस के मुताबिक गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दीन पुरवा का रहने वाला 22 वर्षीय रईस आईएसआई एजेंट निकला है. गिरफ्तारी के बाद उसे लखनऊ एटीएस मुख्यालय ले जाया गया था, जहां उसने आईएसआई से जुड़े कई अहम खुलासे भी किए हैं. 

मां ने बेटे को लेकर कही ये बात

इस मामले पर आरोपी रईस अहमद की मां नूरजहां ने बताया कि उनके चार बेटे हैं और यह तीसरे नंबर पर है. लगभग 15 साल की उम्र में ही वो मुंबई गया था जहां होटल में काम करता था. मां ने बताया कि उनका बेटा हर महीने 2 से 3 हजार रुपये भेज देता था. अगर बहुत ज्यादा होता तो वो कभी-कभी 5000 रुपये भेज देता था. 15 मई को ही उसकी शादी हुई थी और ये शादी के 15 दिन पहले 15 हजार रुपये लेकर आया था. किसी से कर्जा लेकर मेरा बेटा बारहवीं पढ़ा है. हमें कोई जानकारी नहीं है कि मेरा बेटा क्या करता था हम सरकार से यही चाहते हैं कि हमारे बेटे को एक बार माफ कर दें. 

पाकिस्तान में रहते हैं रिश्तेदार

मां नूरजहां ने एक अहम जानकारी बताते हुए कहा कि मेरी एक रिश्तेदार पाकिस्तान में रहती है. वह 20 साल पहले यहां आई थी और उनसे लगातार बातचीत हम लोगों की होती रहती है. वहीं पिता का कहना है कि हम लोगों का व्यवसाय केवल पंचर बनाने का है पंचर बनाने से जो पैसा मिलता है उसे घर परिवार चलता है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: राजभर और BJP के साथ आने पर विरोधी मुख्तार को बना रहे हथियार, गठबंधन के बाद उठे ये सवाल

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
Siddharthnagar News: यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग
यूपी में अंतिम संस्कार में गए 3 लोग नदी में डूबे, SDRF और गोताखोर कर रहे तलाश; नहीं मिला सुराग
अयोध्या में डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू, चंपत राय की छवि बचाने के लिए लामबंद हुए साधु-संत
अयोध्या में डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू, चंपत राय की छवि बचाने के लिए लामबंद हुए साधु-संत
हरिद्वार: जूना अखाड़े ने वाल्मीकि अखाड़े को दी मान्यता, साधु-संतों में हलचल तेज, फैसले पर उठे सवाल
हरिद्वार: जूना अखाड़े ने वाल्मीकि अखाड़े को दी मान्यता, साधु-संतों में हलचल तेज, फैसले पर उठे सवाल

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget