एक्सप्लोरर

UP Assembly Session: 'चाचा अखिलेश के थे, हैं और रहेंगे', विधानसभा में शिवपाल यादव का CM योगी पर पलटवार

UP Assembly Budget Session: यूपी विधानसभा में शिवपाल यादव के इस बयान को सुनकर सदन में बैठे सभी नेता हंसते हुए नजर आए. खुद सपा मुखिया अखिलश यादव भी इस दौरान अपनी हंसी नहीं रोक सके. 

UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव का अलग अंदाज देखने को मिला. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर भी पलटवार किया. हाल ही में सीएम योगी ने सदन में शिवपाल यादव के प्रति चिंता जताते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव को घेरा था. अब खुद सपा नेता शिवपाल यादव ने सीएम योगी के इस बयान पर पलटवार करते हुए सदन में सपा नेता ने कहा कि चाचा पीडीए का हिस्सा थे, हैं और रहेंगे. समाजवादी थे, हैं और रहेंगे. अखिलेश के चाचा थे, हैं और रहेंगे. 

शिवपाल यादव ने कहा कि कभी कभी नेता सदन को हमारी चिंता हो जाती है, ऐसा प्रतीत होता है कि सदन मे कोई कार्यक्रम चल रहा है चाचा पर चर्चा. वहीं शिवपाल यादव के इस बयान को सुनकर सदन में बैठे सभी नेता हंसते हुए नजर आए. खुद सपा मुखिया अखिलश यादव भी इस दौरान अपनी हंसी नहीं रोक सके.

विधानसभा में शिवपाल ने कहा कि हमारे महान लोकतंत्र की खूबी है कि अहंकार और सत्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चलते. ब्रिटिश सरकार को हमारे नायकों ने पलटा, कई जालिम सरकारों को हमारे पूर्वजों ने पलटा. चार बार तो हमने तो पलटा, हमने जिस दौर को चाहा है बदल डाला है और जिस दौर का चाहेंगे बदल डालेंगे. वहीं इस दौरान शिवपाल यादव ने शायरी सुनाते हुए कहा- "सरकार को गुमां है कि प्रतिपक्ष की उड़ान कुछ कम है, लेकिन हमें यकीं है कि ये आसमान कुछ कम है."

बता दें कि हाल ही में विधानसभा में चर्चा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिवपाल यादव का जिक्र कर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा था. सीएम योगी ने सदन में कहा था कि इनका पीडीए यानी परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है. सीएम ने कहा कि इसमें और कोई है या नहीं, मगर चच्चू नहीं हैं. वहीं सीएम योगी ने कहा था कि अगर आप प्रभु राम को मानते, रामायण से सीखते या महाभारत से ही सीखते तो चच्चू का अपमान नहीं करते.

Lok Sabha Election 2024: जब मथुरा सीट पर अटल बिहारी वाजपेयी की हुई थी हार, जानें इस सीट का क्या है समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget