एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा सत्र: 'आईना' लेकर पहुंचे समाजवादी पार्टी के विधायक, विधान भवन के बाहर किया प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी के विधायक हाथों में 'आईना' भी लिये हुये थे और इससे सरकार को 'सच्चाई दिखाने' की बात कह रहे थे. उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 24 अगस्त तक चलेगा.

UP Assembly Monsoon session: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र मंगलवार को शुरू होने से पहले ही समाजवादी पार्टी के विधायक भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के विरोध में विधान भवन के बाहर प्रदर्शन करते नजर आए. प्रदर्शन के दौरान कुछ विधायक मंहगाई का विरोध करते हुये हाथ में गैस सिलेंडर का 'कटआउट' लिये हुये थे. नेताओं ने हाथों में सरकार के खिलाफ बैनर और पोस्टर भी ले रखे थे और सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे थे. कुछ विधायक हाथों में 'आईना' भी लिये हुये थे और इससे सरकार को 'सच्चाई दिखाने' की बात कह रहे थे.

इस बीच समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, ''बीजेपी का झूठ सबको बतायेंगे, भाजपाइयों को आईना दिखायेंगे.'' सपा विधायक और विधान परिषद सदस्यों में मंहगाई व महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर आक्रोश नजर आया. विधान परिषद सदस्य राजेंद्र चौधरी, अहमद हसन, सुनील साजन और राजपाल कश्यप के नेतृत्व में सपा नेताओं ने प्रदर्शन किया.

पत्रकारों से बातचीत करते हुये सपा के सुनील साजन ने कहा, ''हम लोग सड़क से लेकर सदन तक यूपी के किसानों का मुद्दा, बेरोजगार नौजवानों का मुद्दा, महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाएंगे और महंगाई के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ हम लोग सरकार को घेर रहे हैं. साथ ही साथ बता रहे हैं कि सरकार ने अपने संकल्प पत्र में क्या कहा था और साढ़े चार साल में क्या किया है.''

विधानसभा का मानसून सत्र 24 अगस्त तक चलेगा

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 24 अगस्त तक चलेगा. सरकार 18 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे अनुपूरक बजट पेश करेगी. वहीं दूसरी तरफ सत्र से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी दलों से अपील की है कि, वे सत्र में भाग लेकर जनहित के मुद्दों पर चर्चा करें. उन्होंने कहा कि, मानसून सत्र में भाग लेने वालों का स्वागत है. सीएम योगी ने कहा कि, सरकार गांव-गरीब, किसान की योजनाओं के मुद्दों पर चर्चा को तैयार है.

यह भी पढ़ें-

मुख्तार अंसारी ने जेल में अपनी जान को खतरा बताया, कोर्ट से कहा- मेरी हत्या के लिए दी गई 5 करोड़ की सुपारी

UP Assembly Monsoon session: विधानसभा के मानसून सत्र से पहले सीएम योगी बोले, 'हम सकारात्मक चर्चा को तैयार हैं '

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
खामोश ज्ञानेश...सड़क पर क्लेश...संग्राम शेष?
दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'
ना सबूत, ना आधार.. बस सड़क पर आर-पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget