एक्सप्लोरर

शिवपाल यादव ने 'विजन 2047’ पर योगी सरकार को घेरा, पूछा- जब लोग बूढ़े हो जाएंगे तब होगा विकास..?

Shivpal Singh Yadav Speech: सपा नेता शिवपाल यादव ने योगी सरकार के विजन डॉक्यूमेंट को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि ये 22 साल बाद का विजन है इससे आज की पीढ़ी का क्या फायदा होगा.

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में योगी आदित्यनाथ की सरकार ‘विजन 2047’ का डॉक्यूमेंट ला रही है, जिस पर समाजवादी पार्टी क़द्दावर नेता और विधायक शिवपाल यादव ने ज़ोरदार हमला बोला. सदन में बोलते हुए सपा नेता ने सवाल किया कि आप 22 साल बाद का विजन लेकर आ रहे हो इससे आज की पीढ़ी को क्या फायदा होगा?

शिवपाल यादव ने कहा कि आज भाजपा सरकार सदन में 2047 का सपना लेकर आई है. 2047 यानी जब आज के नौजवान अपने बच्चों के बच्चों को स्कूल छोड़ रहे होंगे. तब सरकार कह रही है कि हम तब विकास करेंगे. जो जवान हैं वो बूड़े हो गए. बच्चों के बच्चों हो जाएंगे और बहुत से लोग तो इनमें से रहेंगे नहीं. 

शिवपाल यादव ने विजन डॉक्यूमेंट पर सरकार को घेरा

सपा विधायक ने कहा कि इन 22 सालों में उनके लिए क्या सोचा है? मैं पूछना चाहता हूं कि  इससे उनको क्या लाभ मिला? ऐसे विजन से क्या लाभ है. विजन ज्यादा से ज्यादा पांच साल का होना चाहिए और आप लोग 2047 साल का विजन लेकर चल रहे हैं. क्या ये विजन है? 

उन्होंने कहा कि ये कोई विजन नहीं है ये वोट बैंक को बाईस साल का लॉलीपॉप है. पहले 2022 के घोषणा पत्र का हिसाब होना चाहिए था. भविष्य की बातें बाद में होंगी. पहले अतीत का हिसाब होना चाहिए था. 2022 के चुनाव में बीजेपी ने क्या-क्या वादे किए थे और 2025 में क्या-क्या हुआ? 

2022 में किए गए वादों की दिलाई याद

क्या आपके सारे वादे पूरे हो गए..कोई वादा आज तक पूरा नहीं हुआ है. तो कैसे हम यकीन करें कि 2047 में ये क्या कर पाएंगे? हर किसान को समय पर एमएसपी और गन्ने का भुगतान और हर खेत को पानी का इन्होंने वादा किया था. राष्ट्रीय औसत से ज्यादा भर्तियां का वादा किया था. 

हर किसान को समय पर एमएसपी देना चाहिए था. इन्होंने वादा किया था हम किसान की आय दोगुनी करेंगे. लेकिन आधा भी किसानों को नहीं मिल पा रहा है. हर गाँव में 24 घंटे बिजली का वादा था लेकिन गांव तो छोड़िए शहरों में भी बिजली की कटौती हो रही है. हर जिले में मेडिकल कॉलेज का वादा था, कहीं ये निर्माणाधीन है. कहीं स्टाफ़ नहीं और कहीं सिर्फ बोर्ड ही लगा है. 

शिवपाल यादव ने पूछा कि इस दीर्घकालिक विजन से वर्तमान पीढ़ी को क्या लाभ होगा? बता दें कि योगी सरकार जो विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर 24 घंटे सदन में चर्चा होनी है. इस दौरान योगी सरकार के सभी मंत्री अपने-अपने मंत्रालयों को विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे. सदन की कार्यवाही आज से 14 अगस्त तक चलेगी.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget