एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 29 जुलाई से होगा शुरू, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

UP Monsoon Session News: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र इसी महीने मे शुरू होने जा रहा है. इसकी जानकारी विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने शुक्रवार को दी है.

UP Monsoon Session 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार (29 जुलाई) से शुरू होने जा रहा है, जो 29 जुलाई को 11 बजे से शुरू होगा. यूपी विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने शुक्रवार (19 जुलाई) को इसकी जानकारी दी है. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने यूपी की अठारहवीं विधानसभा की दूसरी सत्र को शुरू करने की अनुमति दी है. 

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष योगी सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर सकता है. इसके साथ ही विपक्ष महंगाई पर भी सरकार से सवाल कर सकता है. यूपी में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के साथ ही कांग्रेस विधानसभा सत्र के दौरान योगी सरकार को आसमान छू रहे अरहर के दाल, फल और सब्जियों के दामों के साथ ही महंगाई को रोक पाने में विफल होने पर घेरने की पूरी कोशिश कर सकती है. 

कानून व्यवस्था पर उठा सकते हैं सवाल

इसके साथ ही विपक्ष विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कानून व्यवस्था और प्रदेश में धर्म के नाम पर हो रहे मॉब लिंचिंग और आवारा फिर रहे पशुओं को भी मुद्दा बना सकती है. कयास ये भी लगाया जा रहा है कि विपक्षी पार्टियां कांवड़ यात्रा को लेकर बनाए गए नए नियम को मुद्दा बना सकती है. इस नए नियम के तहत कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों को अपना नेमप्लेट लगाना अनिवार्य है. 

मॉब लिंचिंग के मुद्दों पर घेरने की तैयारी 

समाजवाद पार्टी अलीगढ़ में हाल ही हुए मॉब लिंचिंग का भी जिक्र कर सकती है. बता दें कि अलीगढ़ के इलाके मामू भांजे में 18 जून को एक युवक को चोर समझकर भीड़ ने मार डाला था. इस हादसे के बाद सपा चीफ अखिलेश यादव ने योगी सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल भी खड़े किए थे. उन्होंने कहा था कि 'चुनाव में पराजय के बाद जिस तरह उप्र में कन्नौज, फ़िरोज़ाबाद और अलीगढ़ में प्रशासनिक विफलता की वजह से हत्या और फसाद हुआ है, वो निंदनीय है. भाजपा सरकार किस वजह से ऐसे उत्पीड़न पर उतारू है, इसे जनता समझती है. दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई में यूपी की जनता क्यों पिसे. पराजय से जन्मा ये प्रतिशोध सामाजिक आक्रोश को ही जन्म देगा. इससे किसी का भला होने वाला नहीं. निंदनीय.''

यूपी के सहारनपुर के दो युवकों की छत्तीसगढ़ में मॉब लिंचिंग से मौत हो गई थी. गौ तस्करी के आरोप में 10-12 युवकों ने घेरकर यूपी के तीन युवकों इतना पीटा था कि दो युवकों की मौत हो गई थी, जबकि तीसरे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. आगरा और फिरोजाबाद में हत्या से हड़कंप मच गया था और काफी बवाल भी हुआ था. ऐसे में विपक्ष इन मुद्दे को मानसून सत्र में उठा सकती है बीजेपी को घेर सकती है.

ये भी पढ़ें: 'ये मोहब्बत का फॉर्मूला नहीं', कांवड़ यात्रा पर योगी सरकार के फैसले पर देवबंदी उलेमा का बयान

 

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब बचा रहेगा आका, तो पड़ता रहेगा डाका!', NTA के 47 अधिकारियों की बर्खास्तगी पर बोले अखिलेश यादव
'जब बचा रहेगा आका, तो पड़ता रहेगा डाका!', NTA के 47 अधिकारियों की बर्खास्तगी पर बोले अखिलेश यादव
धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS-IFS अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं; कई सचिव भी बदले
धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS-IFS अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं; कई सचिव भी बदले
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार को हिरासत में लेने पर बोली CJP
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार को हिरासत में लेने पर बोली CJP
'कांग्रेस क्या सोच रही है, सोनम जी पर...', इमरान मसूद के अन्ना पार्ट टू वाले बयान पर बोली CJP
'कांग्रेस क्या सोच रही है, सोनम जी पर...', इमरान मसूद के अन्ना पार्ट टू वाले बयान पर बोली CJP

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget