एक्सप्लोरर

UP Assembly Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव में किसको टिकट देगी कांग्रेस? अजय राय ने कर लिया बड़ा फैसला

UP Politics: कांग्रेस को उम्मीद है कि स्थानीय स्तर पर मज़बूत संगठन और ज़मीनी कार्यकर्ताओं की भागीदारी से 2027 के चुनाव में वह प्रदेश में फिर से मज़बूत वापसी कर सकेगी.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियों की शुरुआत तेज कर दी है. पार्टी अब जिला संगठन को चुनावी रणनीति की रीढ़ बनाने जा रही है. कांग्रेस का मानना है कि ज़मीनी कार्यकर्ता ही चुनाव में असली लड़ाई लड़ता है, इसलिए अब टिकट वितरण में भी जिला इकाइयों की राय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी.

मंगलवार को लखनऊ में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया. यह बैठक पूर्वांचल ज़ोन के तहत आने वाले ज़िलों-सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, आज़मगढ़, मऊ, देवरिया, बलिया, संत कबीर नगर, अयोध्या और अंबेडकर नगर-के लिए बुलाई गई थी.

बैठक में कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा ‘मोना’, राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, प्रदेश महासचिव अनिल यादव समेत सभी ज़िलों के जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष और कॉर्डिनेटर शामिल रहे.

ज़िले से लेकर बूथ तक बनेगा मजबूत संगठन
बैठक में तय किया गया कि जुलाई के अंत तक ब्लॉक और बूथ स्तर तक कांग्रेस कमेटियों का गठन कर लिया जाएगा. पार्टी अब हर जिले में सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाएगी और उन्हें संगठन में जिम्मेदारी भी दी जाएगी. यह पूरी प्रक्रिया तय समय के भीतर पूरी की जाएगी.

राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि 2027 के चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी और जिला संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत होंगे. उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में जिला कांग्रेस कमेटियों की राय को सर्वोच्च वरीयता दी जाएगी, क्योंकि वे जमीनी कार्यकर्ता हैं, जो जनता से सीधे जुड़े हैं और आंदोलन करते हैं.

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी साफ किया कि हर सीट पर टिकट उन्हीं लोगों को दिया जाएगा जिनकी सिफारिश जिला कमेटी करेगी. उन्होंने कहा कि टिकट वितरण का आधार अब “काम करने वाले” कार्यकर्ता होंगे, जो वर्षों से संगठन को मज़बूती दे रहे हैं.

यूपी के 75 जिलों में मूंग और 15 में मूंगफली की सरकारी खरीद शुरू, लाखों किसानों को सीधा फायदा

स्थानीय मुद्दे बनेंगे कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र
बैठक में पूर्वांचल के सभी ज़िलों की स्थानीय समस्याओं, युवाओं की जरूरतों, महिला सुरक्षा, किसान समस्याओं और रोजगार जैसे मुद्दों पर भी बात हुई. इन मुद्दों को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार होने वाले कांग्रेस घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा.

कांग्रेस की वापसी की रणनीति
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से बाहर है. 1989 के बाद से पार्टी राज्य की सत्ता में नहीं आई है. पिछली बार 2022 के चुनाव में पार्टी को केवल 2 सीटों से संतोष करना पड़ा था. इसके बाद से कांग्रेस संगठन निर्माण पर ध्यान दे रही है. अब पार्टी ने ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत हर ज़िले और बूथ पर फिर से कमेटियों के गठन का काम शुरू किया है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का अवैध शराब के कारोबार पर एक्शन, गाजियाबाद में जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड
योगी सरकार का अवैध शराब के कारोबार पर एक्शन, गाजियाबाद में जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड
बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत, CM योगी ने दिए निर्देश
बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत, CM योगी ने दिए निर्देश
बच्चों की सेहत को लेकर योगी सरकार सख्त, भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच
बच्चों की सेहत को लेकर योगी सरकार सख्त, भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच
यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत आज होगी रवाना, जानें क्या है इसमें खास
यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत आज होगी रवाना, जानें क्या है इसमें खास

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
श्री विष्णु और महिमा नांबियार ‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget