एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी में 59 सीटों का फैसला कल करेंगे मतदाता, बाकी बची 172 सीटों के लिए तेज हुआ सियासी संग्राम

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में बुधवार को पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर और बांदा जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के चौथे चरण का मतदान बुधवार को कराया जाएगा. इस चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान कराया जाएगा. चौथे चरण में 624 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इससे पहले हुए तीन चरणों में 172 सीटों पर मतदान हो चुका है. अब राजनीतिक दलों का जोर बाकी बचीं 172 सीटों पर चुनाव प्रचार को लेकर है. चौथे चरण में जिन सीटों पर मतदान होगा, उनमें से 51 सीटों पर बीजेपी (BJP)ने 2017 के चुनाव में जीत दर्ज की थी. 

किसान आंदोलन के गढ में भी होगा मतदान

चौथे चरण में तराई और अवध के क्षेत्रों में मतदान होगा. इस चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार शाम थम गया. इस चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर और बांदा जिलों में मतदान कराया जाएगा. इन जिलों में 16 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं.

चौथे चरण में जिन 59 सीटों पर मतदान होगा उनमें से 51 सीटों पर बीजेपी ने 2017 में जीत दर्ज की थी. उसकी सहयोगी अपना दल (एस) ने एक सीट जीती थी. समाजवादी पार्टी को चार सीटें मिली थीं, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने दो-दो सीटें जीती थीं. 

पिछले चुनाव में कैसा रहा था बीजेपी का प्रदर्शन

पिछले चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगियों ने चौथे चरण के 4 जिलों में विपक्ष को एक भी सीट नहीं जीतने दी थी. उसने पीलीभीत की सभी चार, लखीमपुर खीरी की सभी आठ, बांदा की सभी छह और फतेहपुर की सभी 6 सीटें जीती थीं. 

UP Election 2022: प्रयागराज में जनसभा के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी का नाम भूले भूपेश बघेल, जानें- क्या हुआ आगे?

एक केंद्रीय मंत्री के बेटे ने लखीमपुर खीरी में किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी थी. इससे यह जिला चर्चा में आ गया था. उत्तर प्रदेश की तराई के इस जिले में किसान आंदोलन का जोर है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि लखीमपुर खीरी की जनता क्या फैसला सुनाती है.

सोनिया गांधी के क्षेत्र में भी होगा मतदान

कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में भी चौथे चरण में ही मतदान होगा. रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीतीं अदिति सिंह पाला बदलकर बीजेपी में जा चुकी हैं. इस बार कांग्रेस के चुनाव अभियान की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी संभाल रही हैं.

UP Election 2022: पीलीभीत में अमित शाह ने भरी हुंकार, प्रचार थमने से पहले विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम तीन चरणों में मतदान अवध और पूर्वांचल के इलाकों में है. अब राजनीतिक दलों का सारा जोर इसी इलाके पर है. इन इलाकों में भी बीजेपी ने 2017 में शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में बीजेपी पर अपना पिछला प्रदर्शन दोहराने और विपक्षी दलों पर अपना प्रदर्शन सुधारने का जोर है. इस इलाके में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई रैलियां होने वाली हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget