एक्सप्लोरर

दिल्ली में बनेगी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की रणनीति, सांसदों को सौंपा जाएगा दायित्व

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल और प्रभारी राधामोहन सिंह भी मौजूद रहेंगे.

UP Assembly Election 2022: आज दिल्ली में बीजेपी की मंथन बैठक रात आठ बजे शुरू होगी. बैठक में उत्तर प्रदेश से बीजेपी सांसद शामिल होंगे. ये बैठक दो दिन की है यानि आज (बुधवार) और कल (गुरुवार) को भी होगी. आज बृज, पश्चिम और कानपुर क्षेत्र की बैठक है. वहीं कल अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र की बैठक होगी.

इस बैठक को बड़ा इसलिए भी बताया जा रहा है क्योंकि इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल और प्रभारी राधामोहन सिंह भी मौजूद रहेंगे. वहीं बीजेपी की इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हो सकते हैं.

उत्तर प्रदेश में अग़ले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं

ग़ौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अग़ले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसलिए भी बैठक अहम हैं. बताया जा रहा है कि बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी. वहीं दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आज रात 8 बजे बीजेपी की ये बैठक होगी. बीजेपी के आज की बैठक में शामिल हो रहे कानपुर से सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा है कि पार्टी की बैठक हैं और हमे बुलाया गया है. एजेंडा अभी बताया नहीं गया है लेकिन चुनाव है तो उससे संबंधित बात होगी. पार्टी जो भी हमसे जानकारी लेगी हम साझा करेंगे और जो आदेश देगी वो किया जाएगा. हम जबसे सरकार बनी है तभी से चुनावी मोड में है. अब हमारी तैयारियों में काफी तेजी आएगी. विपक्ष कहीं नजर ही नहीं आया है पिछले कई सालों से अब चुनाव से पहले वो दिखने की कोशिश कर रहे हैं.

वहीं दूसरी ओर आज हरियाणा से राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा से स्वतंत्र देव सिंह मिल चुके हैं. बीजेपी भी पिछड़ों को लामबंद करने के लिए प्रयास कर रही है. बता दें कि पश्चिमी यूपी में रामचंद्र जांगड़ा पिछड़ा सम्मेलन करेंगे. 17 सितंबर को रामलीला मैदान में विश्वकर्मा सम्मेलन के बहाने पिछड़ों को जोड़ने की तैयारी में बीजेपी दिखाई दे रही है. वहीं सम्मेलन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं. 1अगस्त को रामचंद्र जांगड़ा मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ में सम्मेलन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

प्रयागराज में डबल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहे पति-पत्नी का बेरहमी से कत्ल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget