एक्सप्लोरर

UP Election: सपा में शामिल होकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने दी BJP को चुनौती, 5 साल तक इस्तीफा न देने की बताई वजह

Swami Prasad Maurya News: पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा ' जब परिणाम आएंगे तो BJP 2017 के पुराने आंकड़े पर पहुंच जाएंगी.'

लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya), धर्म सिंह सैनी समेत भाजपा, बसपा और कांग्रेस के कई नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए. इस दौरान एक संक्षिप्त संबोधन में बीजेपी से सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य ने 85 बनाम 15 का नारा दिया. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को चुनौती दी कि आज का दिन उसके अंत का इतिहास लिखेगा.

पूर्व कैबिनेट मंत्री मौर्य ने कहा कि आज का दिन बीजेपी के अंत का इतिहास लिखने जा रहा है. मौर्य ने कहा कि आज बीजेपी के बड़े नेता जो कुंभकर्णी नींद सो रहे थे, जिनको कभी नेताओं, विधायकों और सांसदों से बात करने का वक्त नहीं मिता था, आज उनकी नींद हराम हो गई है. उनको नींद ही नहीं आ रही है.

मौर्य ने कहा 'बीजेपी के कुछ लोग कहते हैं पांच साल तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया? कुछ लोग यह भी कहते हैं बेटे के चक्कर में बीजेपी छोड़ी... मैं ऐसे लोगों से कहना चाहता हूं कि बीजेपी के लोगों ने दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और मजलूमों की आंख में धूल झोंककर सत्ता हासिल की थी. लेकिन जनता ने जनादेश पांच साल का दिया था, इसलिए हमने वह समय पूरा किया' उन्होंने कि अब सपा में लोहिया, समाजवादी विचारधारा के साथ-साथ आंबेडकरवादी विचार का भी समागम हो गया है.

प्रदेश को बीजेपी के शोषण से मुक्त करने का समय - मौर्य
उन्होंने दावा किया 'पिछले चुनाव में कहा किया जा रहा था या तो केशव प्रसाद मौर्य या तो स्वामी प्रसाद मौर्य सीएम होंगे .... लेकिन पहले तो गाजीपुर से नेता को सीएम बनाने की कोशिश की गई...फिर गोरखपुर के नेता को सीएम बना दिया. सरकार पिछड़े लोग बनाएं और मलाई अगड़े खा रहे हैं.' मौर्य ने कहा 'आज के बाद ऐसी आंधी चलेगी जिससे बीजेपी के परखच्चे उड़ जाएंगे.' उन्होंने कहा 'स्वामी प्रसाद मौर्य ने कभी पार्टी नहीं बनाई लेकिन किसी पार्टी से कम उनकी हैसियत नहीं है. मैं अखिलेश की अगुवाई में बीजेपी को नेस्तनाबूद करने का काम करूंगा.'

मौर्य ने कहा 'जिसका मैं साथ छोड़ता हूं, उसका कहीं अता-पता नहीं रहता है. हमारी बहन जी ( पूर्व सीएम मायावती) इसका मिसाल हैं. उन्होंने कहा कि मैं जब बसपा में था, वह नंबर 1 थी. बीजेपी नंबर 3 पर थी. मैं बीजेपी में गया तो वह नंबर 1 पर चली गई.'  मौर्य ने कहा '10 मार्च को जब परिणाम आएंगे तो भाजपा फिर से साल 2017 के पुराने आंकड़े पर पहुंच जाएंगी.' सपा नेता ने कहा 'अब प्रदेश को बीजेपी के शोषण से मुक्त करने का समय आ गया है.'

UP Election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य सहित BJP के बागी विधायक सपा में शामिल, अखिलेश यादव को बताया भावी प्रधानमंत्री

UP Election 2022: न सिर्फ बीजेपी बल्कि बीएसपी से भी गिर रहा विकेट, इन नेताओं ने थामा सपा का दामन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में करवट बदलते गुजरी श्रद्धा दुबे की रात, नाश्ते में मिला मीठा दलिया और चाय
जेल में करवट बदलते गुजरी श्रद्धा दुबे की रात, नाश्ते में मिला मीठा दलिया और चाय
अंकिता हत्याकांड: उर्मिला सनावर की शर्त, लाइव कैमरों के सामने हो नार्को टेस्ट
अंकिता हत्याकांड: उर्मिला सनावर की शर्त, लाइव कैमरों के सामने हो नार्को टेस्ट
जामिया में विवादित नारों के पीछे नेहा बोरा-दिपके का हाथ, मौलाना साजिद रशीदी का आरोप
जामिया में विवादित नारों के पीछे नेहा बोरा-दिपके का हाथ, मौलाना साजिद रशीदी का आरोप
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget