एक्सप्लोरर

UP Election 2022 : यूपी चुनाव के चौथे चरण के लिए आज वोटिंग, नौ जिले की 59 सीटों पर 624 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

UP Election 2022: चौथे चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. इस चरण में 2.13 करोड़ मतदाता 624 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के चौथे चरण का मतदान आज कराया जा रहा है. इस चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. इस चरण में 2.13 करोड़ मतदाता 624 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे. अबतक तीन चरणों में 403 में से 172 सीटों पर मतदान हो चुका है. जिन 59 सीटों पर आज मतदान कराया जा रहा है, उनमें से 51 सीटें बीजेपी ने 2017 में जीती थीं. मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट के एक बूथ पर आज पुनर्मतदान कराया जा रहा है.  

चौथे चरण में किन जिलों में होगा मतदान?

चौधे चरण में लखनऊ, सीतापुर, खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा, फतेहपुर और पीलीभीत जिले में मतदान कराया जा रहा है. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल के मुताबिक इस चरण में 2.13 करोड़ मतदाता हैं. इनमें 1.14 करोड़ पुरुष और 99 लाख महिलाएं और थर्ड जेंडर के 966 मतदाता हैं. इस चरण में 624 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इनमें 91 महिलाएं भी शामिल हैं. 

मतदान पर नजर रखने के लिए चुनाव आयोग ने 57 सामान्य प्रेक्षक, 9 पुलिस प्रेक्षक और 18 व्यय प्रेक्षक तैनात किए हैं. इनके अलावा 1712 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 210 जोनल मजिस्ट्रेट, 105 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 3110 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं. इस चरण में 13 हजार 817 मतदान केंद्रों के 24 हजार 643 पोलिंग बूथों पर मतदान होगा. इनमें 874 आदर्श मतदान केंद्र और 142 बूथ पर केवल महिला मतदान कर्मी तैनात की जाएंगी.

पिछले चुनाव में इन सीटों पर कितना हुआ था मतदान?

अजय कुमार शुक्ल के मुताबिक 2017 के विधानसभा चुनाव में इन नौ जिलों में कुल 55.31 फीसदी मतदान हुआ था. वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में 58.24 फीसदी वोट डाले गए थे. उस चुनाव में इन 59 सीटों में से 51 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. एक सीट उसके सहयोगी अपना दल (एस) ने जीती थी. सपा ने चार और कांग्रेस-बसपा ने 2-2 सीटें जीती थीं. 

प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सभी सीटों पर इसी चरण में मतदान हो रहा है. वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के दो मंत्री भी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें लखनऊ पूर्व से मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष टण्डन, लखनऊ कैण्ट से मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी बृजेश पाठक के नाम शामिल हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी अभिषेक मिश्र सरोजनीनगर में सपा के टिकट पर मैदान में हैं. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काले झंडे दिखाकर सुर्खियों में आई पूजा शुक्ल लखनऊ उत्तर सीट से सपा के टिकट से चुनाव मैदान में हैं. 

मैनपुरी की करहल सीट के एक बूथ पर हो रहा है पुनर्मदान

इसी चरण में मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट के एक पोलिंग बूथ पर फिर से मतदान कराया जा रहा है. चुनाव आयोग ने मैनपुरी के विशेष पर्यवेक्षक की रिपोर्ट के आधार पर यह आदेश दिए हैं. इस बूथ पर तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान हुआ था. इक दौरान पोलिंग बूथ संख्या-266 प्राथमिक विद्यालय जसवंतपुर में वेबकास्टिंग (मतदान के सजीव प्रसारण) में कुछ अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा पोलिंब बूथ के निकट जाते देखे गए थे. इसके बाद पर्यवेक्षक ने आयोग को रिपोर्ट भेजी थी. करहल में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल उम्मीदवार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?
फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget