एक्सप्लोरर

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में जेडीयू और बीजेपी में नहीं हो पाया समझौता, इतने सीटों पर चुनाव लड़ेगी नीतीश कुमार की पार्टी

UP Election 2022: जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन ऊर्फ ललन सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा अगले कुछ दिनों में पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष करेंगे.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में दरार पड़ गई है. बिहार में बीजेपी की सहयोगी जनतादल यूनाइटेड ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 26 सीटों की सूची शनिवार को जारी की. जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन  में बताया कि इन सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा अगले कुछ दिनों में की जाएगी. उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों के नाम की घोषणा पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश अनूप पेटल अध्यक्ष करेंगे. पार्टी ने उन्हें इसके लिए अधिकृत किया है. उन्होंने कहा कि पार्टी 25 अन्य सीटों की सूची भी जल्द ही जारी करेगी. 

बीजेपी और जेडीयू की बातचीत कैसे टूटी

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी से गठबंधन को लेकर केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह बातचीत कर रहे थे. शुक्रवार शाम तक बीजेपी की तरफ से कोई सहमति का संदेश नहीं मिला. इस वजह से आज हमने अपनी सूची जारी कर दी है. आरसीपी सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए गृह मंत्री अमित शाह,  बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान से बातचीत की, लेकिन यह बातचीत सफल नहीं हो पाई.

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कई सीटों पर टिकट के कई दावेदार होने की वजह से अभी केवल सीटों की घोषणा की जा रही है, जैसे ही उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए जाएंगे, प्रदेश अध्यक्ष उनके नामों की घोषणा कर देंगे.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि पार्टी जेडीयू उत्तर प्रदेश के चुनाव में अकेले उतरेगी. लेकिन, कितनी सीटों पर चुनाव लडे़गा, इस पर अभी फैसला लेना बाकी है. फिलहाल पार्टी ने 51 उम्मीदवारों की सूची तैयार की है. इनमें से 26 सीटों की पहली सूची जारी हो गई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ समझौते का कोई संदेश नहीं आया. इसलिए बैठक बुलाकर पहली सूची पर निर्णय लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इसे जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें

UP Election 2022 : शिवपाल सिंह यादव को समाजवादी पार्टी ने दिया टिकट, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव के चाचा

UP Election 2022: ओवैसी की पार्टी ने इन दलों के साथ किया गठबंधन, बताया सत्ता का 'फ्यूचर प्लान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget