एक्सप्लोरर

UP Election 2022 : पांचवें चरण में यूपी की इन दो सीट पर पति-पत्नी चुनाव लड़ रहे, जीते तो एक ही घर से होंगे दो विधायक

UP Election 2022: पांचवें चरण में 48 सीटों पर निवर्तमान विधायक एक बार फिर जनता के बीच हैं. वहीं 13 विधायकों को या तो टिकट नहीं मिला है या उन्होंने चुनाव न लड़ना ही बेहतर समझा है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के चार चरण का मतदान हो चुका है. पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को कराया जाएगा. इस चरण में कुल 61 सीटों पर मतदान होगा. अबतक चार चरणों में प्रदेश की 403 सदस्यों वाली विधानसभा की 231 सीटों पर मतदान हो चुका है. अगले तीन चरणों में बची हुई 172 सीटों पर मतदान कराया जाएगा.

पती-पत्नि चुनाव मैदान में

पांचवें चरण में 48 सीटों पर निवर्तमान विधायक एक बार फिर जनता के बीच हैं. वहीं 13 विधायकों को या तो टिकट नहीं मिला है या उन्होंने चुनाव न लड़ना ही बेहतर समझा है. इस दौर में बहराइच की दो सीटों पर पति-पत्नी चुनाव लड़ रहे हैं. अगर दोनों जीते तो एक ही घर में दो विधायक होंगे. दरअसल समाजवादी पार्टी ने मटेरा सीट से अपने विधायक यासिर शाह की पत्नी मारिया शाह को टिकट दिया है. वहीं यासिर शाह बहराइच सदर सीट से उम्मीदवार हैं.

इसी तरह 2017 में बातौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीतने वाले दो विधायक इस बार पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं. पिछली बार प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से जीते रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और बाबागंज सुरक्षित सीट से जीते विनोद सरोज इस बार जनसत्ता दल के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं. जनसत्ता दल का गठन राजा भैया ने किया है.

UP Election 2022: हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी पर भूपेश बघेल ने कसा तंज, जानें- क्या कहा?

एक सीट पर दो-दो विधायक हैं मैदान में

इस दौर की तीन सीटें ऐसी हैं, जहां दो-दो विधायक चुनाव लड़ रहे हैं. प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक प्रवीण सिंह पटेल चुनाव मैदान में हैं. वहीं सपा ने बसपा छोड़कर आए प्रतापपुर के विधायक मुजतबा सिद्दीकी को मैदान में उतारा है. इसी तरह बहराइच सदर सीट पर बीजेपी ने विधायक अनुपमा जायसवाल को टिकट दिया है. वहीं सपा ने यासिर शाह को टिकट दिया है. शाह ने पिछला चुनाव बहराइच की ही मटेरा सीट से जीते थे. वहीं प्रतापगढ़ की रानीगंज सीट पर बीजेपी ने विधायक धीरेंद्र ओझा पर भरोसा जताया है. वहीं सपा ने अपना दल (एस) से आए आरके वर्मा को टिकट दिया है.

UP Election 2022: सांसद मनोज तिवारी ने किए जीत के बड़े-बड़े दावे, जानिए- बीजेपी को कीतनी सीटें मिलने का अनुमान लगाया

योगी आदित्यनाथ के छह मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

पांचवें चरण में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के 6 मंत्री चुनाव मैदान में हैं. केशव मौर्य जहां कौशांबी के सिराथू से चुनाव मैदान में हैं, वहीं कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह प्रतापगढ़ की पट्टी से चुनाव लड़ रहे हैं. कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह इलाहाबाद पश्चिम से उम्मीदवार है. कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी इलाहाबाद दक्षिण, कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री मनकापुर और राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय चित्रकूट सदर सीट से उम्मीदवार हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
Embed widget