एक्सप्लोरर

UP Election 2022 UP: उत्तर प्रदेश में 2017 में जीते कितने विधायक अबतक कर चुके हैं दलबदल, यहां जानिए

UP Election 2022 UP: बसपा के 6 विधायकों ने शनिवार को समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की. आइए जानते हैं कि अबतक यूपी के कितने विधायक बदल चुके हैं निष्ठा और कौन से विधायक ऐसा करने वाले हैं.

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव (UP Assembly Election) अगले साल होने है. ऐसे में विधायकों का पाला और निष्ठा बदलने का खेल अब शुरू हो गया है. बसपा (BSP)के 6 बागी विधायक शनिवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल हो गए. ये विधायक पिछले काफी समय से बगावती तेवर अपनाए हुए थे. यहां तक कि उन्होंने राज्यसभा चुनाव में सपा उम्मीदवार को वोट किया था. आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के कुछ ऐसे ही बागी विधायकों के बारे में जिन्होंने अपनी निष्ठा बदल ली है. 

बसपा के किन विधायकों ने ली सपा की सदस्यता

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में बसपा के जो 6 विधायक सपा में शामिल हुए. इनमें श्रावस्ती के भिनगा से जीते असलम राइनी, प्रयागराज की हंडिया सीट से जीते हाकिम लाल बिंद और प्रतापपुर आयात से जीते हाजी मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी, सीतापुर की सिधौली से जीते हरगोविंद भार्गव, जौनपुर के बादशाहपुर से जीते डॉक्टर सुषमा पटेल और गाजियाबाद के धौलाना से जीते असलम चौधरी शामिल हैं. पिछले चुनाव में बसपा ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं बसपा ने मऊ से जीते बाहुबली मुख्तार अंसारी को पहले ही टिकट न देने की घोषणा कर रखी है. आज जो विधायक सपा में शामिल हुए हैं, उम्मीद की जा रही है कि सपा उनके विधानसभा चुनाव का टिकट देगी.

UP Election 2022: अखिलेश की बीएसपी में बड़ी सेंधमारी, मायावती के छह बागी विधायक अब करेंगे साइकिल की सवारी

वहीं बसपा के विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल करने वाली सपा को भी अगले कुछ दिनों में झटका लग सकता है. अमेठी के गौरीगंज विधानसभा सीट से जीते सपा के राकेश प्रताप सिंह विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा के कांग्रेस मोहम्मद यासीन को 26 हजार 421 वोट के बड़े अंतर से हराया था. राकेश सिंह अब बीजेपी के काफी नजदीक बताए जा रहे हैं.

कांग्रेस के किन विधायकों ने की है पार्टी से बगावत

उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का अबतक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा था. कांग्रेस ने सपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था. उसे केवल 7 सीटें ही मिली थीं. कांग्रेस के 7 में से 2 विधायक बगावत कर चुके हैं. रायबरेली सदर सीट से जीतीं अदिति सिंह और हरचंदपुर सीट से जीते राकेश सिंह कांग्रेस के बीजेपी में शामिल होने या निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने की संभावना है. 

वहीं भदोही के ज्ञानपुर सीट से निषाद पार्टी के टिकट पर जीते विजय मिश्र भी पार्टी बदल सकते हैं. निषाद पार्टी ने बीजेपी के साथ चुनावी समझौता किया है. प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने विजय मिश्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. इस समय वो आगरा जेल में बंद हैं. विजय मिश्र सपा प्रमुख अखिलेश यादव से नजदीकियां बढ़ा रहे हैं. 

ऐसी खबरें हैं कि पार्टी की उम्मीदों और मापदंड़ों पर खरा न उतर पाने वाले करीब 150 विधायकों का टिकट कट सकता है. वैसे में आने वाले दिनों में बीजेपी में भी भगदड़ दिख सकती है.  

हरेंद्र मलिक और पंकज मलिक सपा में शामिल, अखिलेश यादव का दावा- बीजेपी 150 विधायकों का टिकट काटेगी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget