एक्सप्लोरर

UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ ने क्यों कहा, दमदार सरकार के एक हाथ में विकास की छड़ी और दूसरे में बुलडोजर की स्टेयरिंग होगी

UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2012-2017 के बीच प्रदेश में जगह-जगह दंगे हो रहे थे.उन्होंने कहा कि लार में मूर्ती विसर्जन का जलूस रोक दिया गया था.लेकिन  5 साल में कहीं दंगा नहीं हुआ है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के छठे चरण का मतदान 3 मार्च को कराया जाएगा. चुनाव प्रचार में राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत लगा दी है. बीजेपी (BJP) नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सोमवार को देवरिया (Deoria) के सलेमपुर में एक जनसभा को संबोधित किया. यह जनसभा भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार सभा कुंआर कुशवाहा और सलेमपुर से बीजेपी की प्रत्याशी विजयलक्ष्मी गौतम के समर्थन में आयोजित की गई थी. इस सभा में योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की योजनाओं की चर्चा की. उन्होंने  लोगों से बीजेपी को जिताकर मजबूत सरकार बनाने की अपील की.

योगी आदित्यनाथ ने पहले की सरकार पर क्या आरोप लगाए?

जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2012-2017 के बीच प्रदेश में जगह-जगह दंगे हो रहे थे.उन्होंने कहा कि लार में मूर्ती विसर्जन का जलूस रोक दिया गया था.लेकिन  5 साल में कहीं दंगा नहीं हुआ है.उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में दंगा नहीं होता, क्योंकि दंगाइयों को पता है कि जलूस रोकेंगे और आस्था पर प्रहार करेंगे तो उनका क्या हस्र होगा.

UP Board Exam 2022: जानें- कब हो सकती है यूपी बोर्ड 10th-12th की परीक्षा, इस वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे शेड्यूल

उन्होंने कहा कि पहले तो प्रदेश में बिजली का भी मजबह होता तथा.उन्होंने कहा कि ईद और मोहर्रम पर तो बिजली आती थी, लेकिन होली-दिवाली पर गायब हो जाती थी. हमने सबको पर्याप्त रूप से बिजली दी है. बिजली देने में सरकार ने कोई परहेज नहीं  किया है. उन्होंने कहा कि जिन गांवों में बिजली नहीं थी, वहां बिजली पहुंचाने का काम सरकार ने किया है.  

योगी आदित्यनाथ ने सरकारी योजनाओं को लेकर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि कोरोना के समय अगर प्रदेश में सपा-बसपा की सरकार होती तो सारा वैक्सीन बाजार में बिक जाता है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सबको मुफ्त में वैक्सीन दिया है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में गरीबों को राशन के साथ-साथ दाल,नमक और तेल दिया है और अंत्योदय कार्ड धारकों को एक किलो चीनी भी दी गई है. उन्होंने कहा कि हम विकास भी करते हैं और योजनाओं का लाभ भी सबको बिना भेदभाव के देते हैं. 

UP Election: मुश्किल में फंसे राजा भैया, कुंडा थाने में FIR दर्ज, जानें- क्या है मामला

उन्होंने वादा किया कि फिर बीजेपी की सरकार बनने पर अगले 5 साल में हर परिवार के एक सदस्य को या तो नौकरी या रोजगार दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि गौ माता को कटने नहीं दिया जाएगा और और किसान की फसल को नष्ट भी नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इन कामों को करने के लिए चाहिए एक दमदार सरकार. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दमदार सरकार ऐसी हो जो 'एक हाथ में विकास की छड़ी और दूसरे हाथ में बुलडोजर की स्टेयरिंग' लेकर चल सके. उन्होंने कहा कि तब देखिएगा कि सरकार कैसे काम करती है.उन्होंने कहा कि ऐसी सरकारों में तो बड़े-बड़े माफिया भी ठीक हो जाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget